Lok Sabha Elections 2024: TMC ने जारी की लोकसभा चुनाव की लिस्ट, कांग्रेस ने साधा निशाना, जानिए क्या कहा?
तृणमूल कांग्रेस आज कोलकाता से अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में टीएमसी रविवार, 10 मार्च को एक मेगा रैली 'जन गर्जन सभा' के साथ अपने 2024 के आम चुनाव अभियान की शुरुआत किया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी आगामी चुनावों के लिए माहौल तैयार करने के लिए रैली के दौरान सभा का नेतृत्व किया। इस दौरान ममता ने 'गली-गली में गर्जन, बीजेपी का विसर्जन' का नारा भी दिया।

रैली से पहले, ममता बनर्जी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करके लोगों से मार्च में शामिल होने का आग्रह किया था।
ममता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "बंगाल के धैर्य और शिष्टाचार को उसकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। बोहिरागोटो जोमिदारों को 10 मार्च को इसकी याद दिलानी चाहिए। इस रविवार को ब्रिगेड ग्राउंड में 'जन गर्जन सभा' उस भूमि पर एक ऐतिहासिक घटना होगी जिसने हमेशा अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है। बंगाल के सुरक्षित भविष्य के लिए लोगों के आंदोलन का नेतृत्व करते हुए हमसे जुड़ें।"
Bengal's patience & courtesy should NOT be mistaken for its weakness. The Bohiragoto Jomidars must be reminded of this on March 10.
The #JonogorjonSabha at Brigade Ground this Sunday will be a historic event on the land that has always fought for its rights.
Join us as we lead… pic.twitter.com/MuWVqLYX7D
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 6, 2024
टीएमसी की रैली में तीन मंच थे, जिसमें एक क्रॉस रैंप भी शामिल थी। इसका उद्देश्य जुड़ाव बढ़ाना, जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ना और भाषणों के दौरान नेताओं और समर्थकों के बीच करीबी बातचीत की सुविधा प्रदान करना था। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, रैली का विषय केंद्र सरकार द्वारा राज्य के वित्तीय बकाया को कथित तौर पर रोके जाने के इर्द-गिर्द घूमता है,जो एक विवादास्पद मुद्दा है। यह पिछले दो वर्षों से राज्य की राजनीति पर हावी है।
तृणमूल कांग्रेस ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। टीएमसी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद कांग्रेस का रिएक्शन सामने आया है।
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बार-बार पश्चिम बंगाल में टीएमसी के साथ सम्मानजनक सीट-बंटवारा समझौता करने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा कहा है कि इस तरह के समझौते को बातचीत के माध्यम से अंतिम रूप दिया जाना चाहिए, न कि एकतरफा घोषणाओं से। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा से चाहती थी कि भारत समूह एक साथ मिलकर भाजपा से लड़े।"
टीएमसी की रैली पर बीजेपी का तंज
बीजेपी ने टीएमसी की मेगा रैली पर तंज सकते हुए इसे पार्टी की 'विदाई रैली' बताया। वरिष्ठ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के नेताओं को 'गुंड़ा और भ्रष्ट' बताया और उनके 'आसन्न पतन' की भी भविष्यवाणी की।
बता दें, शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल पहुंचे थे जिसके एक दिन बाद टीएमसी ने रैली का आवाहन किया है। पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की आलोचना की और आरोप लगाया कि वे बंगाल के लोगों को लूट रहे हैं।
उन्होंने कहा, "मोदी दिल्ली से मनरेगा मजदूरी का पैसा भेजते हैं लेकिन यहां की टीएमसी सरकार ने आपको हर कदम पर लूटा है। टीएमसी के 'तोलाबाजों' को फायदा पहुंचाने के लिए 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड बनाकर लोगों को दिए गए। अगर मोदी गरीबों के घरों में पैसा भेजते हैं, तो टीएमसी सरकार आपका पैसा तोलाबाजों द्वारा चुने गए लोगों को देती है।"












Click it and Unblock the Notifications