बंगाल में BJP की जीत की भविष्यवाणी पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'मोदी भगवान हैं या फिर सुपर ह्यूमन, जो...'
बंगाल में BJP की जीत की भविष्यवाणी पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'मोदी भगवान हैं या फिर सुपर ह्यूमन, जो...'
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार (04 अप्रैल) को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान हैं या सुपर ह्यूमन हैं, जो बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा कर रहे हैं। वो भी ऐसे वक्त में जब राज्य में सिर्फ दो ही चरण के चुनाव हुए हैं और छह चरणों में चुनाव होना बाकी हैं। हुगली जिले के कहनकुल पोर्शुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "आप (मोदी) अपने बारे में क्या सोचते हैं, आप भगवान या सुपर ह्यूमन हैं?, जो ये दावा कर रहे हैं कि बंगाल में चुनाव आप (बीजेपी) ही जीतेंगे।''
Recommended Video

ममता बनर्जी का ये बयान पीएम नरेंद्र मोदी के उस बयान पर पलटवार था, जिसमें पीएम मोदी ने कहा है कि वो चुनाव के नतीजे आने के बाद 2 मई 2021 को पश्चिम बंगाल में आएंगे और नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे क्योंकि सरकार तो भाजपा की ही बनेगी। पीएम मोदी ने ये भी दावा किया था कि पीएम किसान निधि योजना को सत्ता में आते ही जल्द से जल्द लागू किया जाएगा।
मोदी अधिकारियों के इस्तेमाल की धमकी देतेै हैंः ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा, "वह (मोदी) हमारे अधिकारियों को इस्तेमाल करने की धमकी दे रहे हैं। यह संविधान के खिलाफ है। भाजपा मतदाताओं को धमकाने के लिए गुंडों और पुलिस का भी इस्तेमाल कर रही है।''
ममता बनर्जी ने लोगों पश्चिम बंगाल की जनता को आश्वासन दिया कि अगर वो इस बार भी सत्ता में लौटती हैं, तो वह उन किसानों को 10,000 रुपये प्रतिवर्ष देंगी, जिनके पास एक एकड़ से अधिक भूमि है। सीएम ममता बनर्जी ने यह सुनिश्चित करने का भी वादा किया कि पश्चिम बंगाल के हर गांव में पीने के पानी की सुविधा होगी।
ऐसा पीएम और होम मिनिस्टर, मैंने आजतक नहीं देखा: ममता बनर्जी
सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ''भारत में ऐसी सरकार पहले कभी नहीं देखी है और ना ही ऐसा प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) और गृह मंत्री (अमित शाह) देखा है। मैं भी 7 बार सांसद रही हूं, बहुत सी सरकारे देंखी इतना खराब पीएम और होम मिनिस्टर मैंने कभी नहीं देखा। जो सरकार में रहकर लोगों का खून करते हैं, हर रोज नया झूठ बोलते हैं।''
बंगाल में परिवर्तन के बीजेपी नारे पर ममता बनर्जी ने कहा, ''ये भाजपा वाले बोलते हैं कि बंगाल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ, बंगाल में परिवर्तन की जरूरत है। इनको कोई बताए कि परिवर्तन नारा तो मेरा ही दिया हुआ। मैं खुद से जब तक नहीं जा रही हूं, तब तक मुझे बंगाल की सत्ता से कोई हटा नहीं सकता है।''












Click it and Unblock the Notifications