साल के आखिर में चुनावी यात्रा पर रहेंगी ममता बनर्जी, गोवा से पूर्वोत्तर तक पर है नजर
कोलकाता, 11 दिसम्बर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पटकनी देने के बाद ममता बनर्जी के हौसले बुलंद है और अब उनकी नजरें दिल्ली की ओर हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पूर्वोत्तर और गोवा में होने वाले चुनावों को लेकर पूरा जोर लगा रही हैं जिसके चलते साल के आखिर में लगातार चुनावी यात्रा पर रहने वाली हैं।

ममता बनर्जी का सबसे ज्यादा ध्यान गोवा पर है जहां वह 13 दिसम्बर को पहुंच रही हैं। गोवा में वह दो दिन रुकेंगी और इस दौरान चुनावी कार्यक्रम की तैयारियों को देखेंगी। साथ ही पार्टी को मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेंगी।
पश्चिम बंगाल में सरकार के कामों का हवाला देते हुए टीएमसी गोवा में सुशासन के साथ ही बीजेपी के विकल्प के रूप में खुद को पेश करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही टीएमसी घोषणापत्र की भी तैयारी कर रही है।
गोवा के बाद कोलकाता और मेघायल
गोवा के बाद ममता बनर्जी के 19 दिसंबर को होने वाले कलकत्ता निगम चुनावों के लिए एक दिन का चुनाव अभियान शुरू करेंगी।
2021 के आखिर में ममता बनर्जी पूर्वोत्तर के दौरे पर रहेंगी जहां पर पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 20 दिसम्बर को उनके असम पहुंचने और कामाख्या मंदिर में आशीर्वाद लेने की उम्मीद है। उसके बाद ममता बनर्जी के मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचने का कार्यक्रम है जहां पर वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलकर उनमें जोश भरीं।
दार्जिलिंग के दौरे पर भी जाएंगी ममता
इसके बाद बाद ममता बनर्जी के 27 दिसम्बर को दार्जिलिंग जाने की उम्मीद है। अगले साल गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन का चुनाव होने वाला है ऐसे में ममता बनर्जी साल का आखिरी शहर इस खूबसूरत शहर में रहना चाहती हैं।
मेघालय और त्रिपुरा दोनों में ही अगले डेढ़ साल में चुनाव होंगे और बनर्जी यहां पर फोकस रख रही है। यहां पर उनके आगे भी कई बार पहुंचने की योजना है। पार्टी के नेता भी लगातार इन राज्यों के दौरे लगा रहे हैं।
मेघालय और त्रिपुरा दोनों में ही डेढ़ साल में चुनाव होंगे और बनर्जी की योजना वहां और अधिक बार आने की है। उनके साथ उनके भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी इन राज्यों में पहुंचने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications