WB: ममता बनर्जी ने पेश किया एंटी-रेप बिल, BJP विधायकों ने मांगा इस्तीफा, मिला जवाब, पहले PM मोदी से मांगें

Bengal Anti-Rape Bill:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को विधानसभा में 'अपराजिता महिला और बाल विधेयक (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून और संशोधन) विधेयक 2024' पेश किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखे हमले किए। चर्चा के दौरान बीजेपी की नारेबाजी पर ममता ने यूपी समेत अन्य राज्यों में हुईं रेप की घटनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा मांगने की सलाह दी।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब केस सीबीआई के हाथ में है, और हमें सीबीआई से इंसाफ चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इस मामले पर राजनीति कर रही है।

सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया कि यह बिल भारतीय न्याय संहिता से ज्यादा कठोर है और इसे लागू कराने का इतिहास याद रखेगा। उन्होंने कहा, "यह एक ऐतिहासिक बिल है जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त सजा सुनिश्चित करेगा।" इसके तहत अपराजिता टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक रिपोर्ट के 21 दिनों के भीतर सजा दी जाएगी।

बिल पेश करने के दौरान बीजेपी सदस्यों ने ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पहले पीएम मोदी इस्तीफा दें। जब आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप की घटना हुई, तब वह झारग्राम में थीं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने 12 अगस्त को पीड़ित परिवार से बात की थी और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था।

यह भी पढ़ें West-Bengal: ममता बनर्जी सरकार का बड़ा निर्णय, मेडिकल कॉलेजों के हाउस-स्टाफ की भर्ती हुई रद्द

ममता बनर्जी ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव को यात्रा के दौरान नर्स और महिला डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए 120 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। हर जगह CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और जहां टॉयलेट नहीं है, वहां इसकी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा 'रात्रि साथी' का भी प्रावधान किया गया है, जिसमें महिलाएं 12 घंटे ड्यूटी करेंगी।

इस बिल को पास होने के बाद राज्यपाल के पास भेजा जाएगा, उनकी मंजूरी मिलने पर राष्ट्रपति के पास जाएगा। राष्ट्रपति के साइन होते ही यह कानून इतिहास बन जाएगा और हर राज्य इस मॉडल को अपनाएगा। ममता बनर्जी ने कहा, "प्रधानमंत्री ये नहीं कर पाए, इसलिए हम ये कर रहे हैं।"

नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने इस बिल में संशोधन की मांग की थी, जिसके जवाब में सीएम ने राज्यपाल से इस पर साइन करने की डिमांड रख दी थी। उन्होंने दावा किया कि कोलकाता शहर महिलाओं के लिए सुरक्षित है और यह रिपोर्ट केंद्र सरकार ने दी है।

ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा कि अपराजिता बिल महिला उत्पीड़न और बलात्कार जैसे मामलों में सख्त सजा सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि रेप के दोषियों को मौत की सजा मिले," और यह भी बताया कि इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की कोशिश की गई थी, मगर हाई कोर्ट ने यह मामला सीबीआई को सौंप दिया था।

यह भी पढ़ें CG: दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर भीषण नक्सल मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया, सर्च अभियान जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+