ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर लगाया प्रतिबंध, शांति बनाए रखने के लिए उठाया ये कदम

ममता बनर्जी ने द केरला स्‍टोरी फिज्‍म को पश्चिम बंगाल में दिखाए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

द केरल स्टोरी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जनता से भाजपा को वोट ना अपील करने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल की रिलीज हुई "द केरला स्‍टोरी " फिल्‍म पर पश्चिम बंगाल में दिखाए जाने पर बैन लगा दिया है। सोमवार को ममता बनर्जी ने ये ऐलान किया।

ममता बनर्जी ने कहा पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। फिल्‍म पर पश्चिम बंगाल में प्रतिबंध लगाने के फैसले की वजह बताई गई कि नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए ये किया गया है।

सरकारी आदेश में क्या लिखा

ममता बनर्जी ने कहा द कश्मीर फाइल्स" क्या है? यह एक वर्ग को अपमानित करना है और द केरला स्‍टोरी क्या है?... यह एक विकृत कहानी है। इस फिल्‍म को बनाने के पीछे भाजपा का हाथ होने की भी ममता बनर्जी ने बात की। इस फैसले पर सरकार के सूचना और सांस्कृतिक गतिविधि विभाग की तरफ से बयान जारी किया गया।

तमिलनाडु में भी फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग पर लगी है रोक

गौरतलब है कि तमिलनाडु में रविवार से द केरला स्‍टोरी फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी गई थी। इस बात की पुष्टि तमिलनाडु थिएटर और मल्टीप्लेक्स ओनर्स के अध्यक्ष एम सुब्रमण्यम ने की थी। उन्‍होंने बताया था कि कुछ मल्टीप्लेक्स ने फिल्म द केरला स्‍टोरी दिखाई थी, उन्होंने इसे वापस लेने का फैसला किया था।

हिंदू लड़कियों के जबरन धार्मतरण पर आधारित है ये फिल्‍म

बता दें केरल की हिंदू लड़कियों के जबरन धार्मतरण पर आधारित फिल्म इ केरला स्‍टोरी को अखिल भारतीय समूहों, ज्यादातर पीवीआर के स्वामित्व वाले कुछ मल्टीप्लेक्स में ही दिखाया गया था। स्थानीय स्वामित्व वाले मल्टीप्लेक्सों ने पहले ही फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया था, क्योंकि इसमें कोई फेमस एक्‍टर एक्‍ट्रेस नहीं है।

शुक्रवार को ये फिल्‍म रिलीज हुई हैं पीटीआई ने सुब्रमण्यम के हवाले से कहा फिल्‍म में दिखाई गई स्‍टोरी पर हो रहे के विरोध के खतरे को देखते हुए कई लोकल स्थानीय स्वामित्व वाले मल्टीप्लेक्सों ने इसे ना दिखाने का निर्णय लिया था।

Recommended Video

    The Kerala Story : Film के Support में Shabana Azmi, विरोधियों को दिया ये जवाब | वनइंडिया हिंदी

    केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई ने फिल्‍म को लेकर बोली ये बात

    'द केरला स्टोरी' की केरल और मुसलमानों की खराब इमेज पेश करने का आरोप लगाते हुए केरल के राजनेताओं द्वारा कड़ी आलोचना की गई है। साथ ही, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन सहित राजनीतिक नेताओं ने कहा कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए राज्य में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता है।

    फिल्‍म 'द केरला स्‍टोरी'

    बता दें 'द केरला स्‍टोरी' फिल्‍म तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। ये वो तीन हिंदी लड़किया हैं जिनका धर्मांतरण किया जाता है और फिर इस्लामिक स्टेट को सेक्स स्लेव के रूप में बेच दिया जाता है।

    फिल्‍म पर प्रतिबंध लगाने से कोर्ट कर चुकी है इनकार

    महत्‍वपूर्ण बात ये है कि इस फिल्‍म पर रोक लगाने के लिए कुछ समूहों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट में अपील करने की सलाह दी थी। जिसके बाद इस फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग पर रोक लगाने के लिए 5 अपील की गई थी। हालांकि केरल हाई कोर्ट ने 5 मई को रिलीज हुई इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने या इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

    रिलीज के बाद वीकेंड पर फिल्‍म ने कितनी की कमाई?

    गौरतल बात ये है कि 'द केरला स्टोरी' ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया है। फिल्म ने शुक्रवार को 8.03 करोड़ रुपये कमाकर शानदार शुरुआत की। फिल्म ने अगले दो दिनों में 11.22 करोड़ रुपये और 16 करोड़ रुपये की कमाई की और भारत में अपने पहले सप्ताहांत के संग्रह को 35.25 करोड़ रुपये तक ले गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+