Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha Elections 2024: कौन हैं संदेशखाली की रेखा पात्रा? जिनको बशीरहाट से BJP ने बनाया उम्मीदवार

BJP Candidate Rekha Patra: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से हाल ही में जारी की गई उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट में एक प्रत्याशी ने सबको चौंका दिया। पार्टी ने रविवार (24 मार्च) को 111 उम्मीदवारों के नामों की ऐलान किया। जिसमें पश्चिम बंगाल की सबसे अधिक चर्चित बशीरहाट लोकसभा सीट पर रेखा पात्रा को प्रत्याशी बनाया गया।

पांचवी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों में से पश्चिम बंगाल के 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था, जिसमें सबसे गौर करने वाला नाम संदेशखाली से चर्चाओं में आईं रेखा पात्रा का नाम है। ऐसे में जानिए कौन हैं रेखा पात्रा, जिनको भाजपा ने बनाया हॉट सीट कहे जाना वाली बशीरहाट से अपना चेहरा?

BJP Candidate Rekha Patra

संदेशखाली की पीड़िताओं का प्रदर्शन

बशीरहाट लोकसभा सीट के अंदर आने वाले संदेशखाली इलाका हाल ही में टीएमसी नेता के जुल्म और महिलाओं के साथ यौन शोषण को लेकर देशभर में शर्मसार हुआ है। यहां की महिलाओं ने एक महीने से ज्यादा समय तक टीएमसी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जिसके बाद बंगाल पूरे देश के अंदर चर्चाओं में रहा।

रेखा पात्रा ने उठाई थी पीड़िताओं की आवाज

उन्हीं में से एक पीड़ितों में शामिल रेखा पात्रा को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। रेखा पात्रा संदेशखाली की रहने वाली हैं। दावा किया जा रहा है कि रेखा ने ही सबसे पहले महिलाओं की आवाज बुलंद की थी।

टीएमसी नेता शाहजहां शेख की प्रताड़नाओं की शिकार होने नाली महिलाओं में से रेखा एक हैं। इसी के साथ वो संदेशखाली के महिला आंदोलन का प्रमुख चेहरा भी थीं। रेखा पात्रा ही थी, वो सबसे पहले यौन उत्पीड़न के आरोपों के साथ सामने आई थी।

मामला बढ़ने के बाद टीएमसी ने शेख शाहजहां को पार्टी से निष्कासित कर दिया और गिरफ्तारी भी हुआ। बता दें कि इस पूरे मामले में 14 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+