लोकसभा चुनाव 2024 में ममता दीदी बिगाड़ेंगी पीएम मोदी का खेल? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

ABP C Voter Survey: लोकसभा चुनाव 2024 के तैयारियों में हर राजनीतिक दल जुटा हुआ है। भाजपा का दावा है कि इस बार वो 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगी और तीसरी बार देश के PM नरेंद्र मोदी बनेंगे, बीजेपी और मोदी के हैट्रिक को कोई रोक नहीं पाएगा क्योंकि जनता का पूरा साथ उनके साथ है।

PM Modi vs CM Mamata Banerjee

तो वहीं मोदी और भाजपा के विजयी रथ को रोकने के लिए 'इंडिया गठबंधन' खड़ा हुआ है,जिसकी अहम सदस्य तृणमूल प्रमुख और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हैं।

ममता दीदी की पूरी मंशा भाजपा को पराजित करने की है

हालांकि 'इंडिया गठबंधन' में अभी हर दल को लेकर कुछ सवाल हैं, जिसकी तस्वीर फिलहाल साफ नहीं है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि पीएम मोदी को खुले मंच से चुनौती देने वाली ममता दीदी की पूरी मंशा भाजपा को पराजित करने की है।

ममता दीदी बिगाड़ेंगी पीएम मोदी का खेल?

लेकिन ऐसा वो कर पाएंगी और जिस तरह से विधानसभा चुनावों में उन्होंने भाजपा को शिकस्त दी थी ठीक वैसे ही लोकसभा चुनाव में वो ऐसा कर पाएंगी? क्या भाजपा को लोकसभा चुनावों में बंगाल से निराशा हाथ लगेगी?

PM Modi vs CM Mamata Banerjee

एबीपी चैनल के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया

ये ही सवाल हर किसी के मन में चल रहा है लेकिन होगा वही जो जनता चाहेगी और जनता क्या चाहती है इस बात को जानने के लिए एबीपी चैनल के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया।

बंगाल में मोदी का जादू चल पाएगा?

जिसमें उसने जनता से सीधे सवाल किया कि 'आगामी लोकसभा चुनाव में बंगाल में मोदी का जादू चल पाएगा? क्या वहां पर बीजेपी सीएम ममता को चुनौती दे पाएगी?'

जनता ने सर्वे में दिया चौंकाने वाला जवाब

इस सर्वे में जनता से बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और जो नतीजे आए वो बेहद ही चौंकाने वाले हैं। सर्वे में 54 फीसदी लोगों ने कहा कि हां,आगामी लोकसभा चुनाव में बंगाल में मोदी का जादू चल पाएगा और भाजपा यहां पर टीएमसी को कड़ी चुनौती देगी।

36 फीसदी लोगों ने माना बीजेपी को होगा नुकसान

तो वहीं 36 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिनका मानना था कि नहीं मोदी का जादू नहीं चलेगा और बीजेपी चुनौती नहीं दे पाएगी। तो वहीं 10 फीसदी लोगों इस बारे में कोई जवाब देने की स्थिति में नहीं थे।

सवाल- आगामी लोकसभा चुनाव में बंगाल में मोदी का जादू चल पाएगा?

सर्वे के रिजल्ट

  • हां- 54 फीसदी
  • नहीं- 36 फीसदी
  • पता नहीं- 10 फीसदी

क्या थी पश्चिम बंगाल में साल 2019 में लोकसभा चुनाव परिणाम की स्थिति?

  • कुल सीटें : 42
  • तृणमूल कांग्रेस: 22
  • बीजेपी:18
  • सीपीआईएम:0
  • कांग्रेस: 2

क्या थी विधानसभा चुनावों की स्थिति?

साल 2021 में पश्चिम बंगाल के चुनाव हुए थे। इस चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस सरकार ने भारी बहुमत से चुनाव जीता था। उसने 216 सीटें जीती थी तों बीजेपी को वहीं 77 सीटें हासिल हुई थीं। भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा ने एक सीट जीती, और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और वाम मोर्चा ने कोई सीट नहीं जीती थी।

सर्वे के नतीजे परेशानी वाले

अगर सर्वे के नतीजे चुनावी आंकड़ें में बदलते हैं तो निश्चित तौर पर ये विपक्ष के लिए सोचनीय विषय है और उसे अपनी रणनीति के बारे में फिर से सोचना होगा। आपको बता दें कि ये सर्वे दिसंबर माह में किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+