Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha Election: चौथे चरण से पहले बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, देश के 96 सीटों पर वोटिंग जारी

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। इस चरण के दौरान पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश राज्यों पर फोकस रहेगा क्योंकि कई बड़े टिकट वाले उम्मीदवार यहां मैदान में हैं।

पश्चिम बंगाल से एक बार फिर हिंसा की खबरें सामने आ रही है। यहां हिंसा के कारण पिछले दौर का मतदान भी प्रभावित हुआ था। एक क्रूड बम हमले में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई है। यह घटना बोलपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले हुई।
यह भी देखें: Lok Sabha Polls: चौथे चरण में 96 लोकसभा सीटों पर आज मतदान, जानें कौन सी प्रमुख सीटें और उम्मीदवार?

West Bengal

टीएमसी ने सीपीआई (एम) पर लगाया हमले का आरोप
पूर्व बर्धमान जिले के बोलपुर में अज्ञात लोगों ने एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता पर क्रूड बम फेंका, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित मिंटू शेख रविवार देर रात घर लौट रहे थे तभी उन पर हमला किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। शेख स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने सीपीआई (एम) पर हमले को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

हालांकि, सीपीआई (एम) ने इस आरोप को खारिज करते हुए उल्टा टीएमसी पर आरोप लगाया है। सीपीआई (एम) ने टीएमसी के भीतर आंतरिक संघर्ष के कारण मिंटू शेख की हत्या की बात कही है।

10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग
पूर्व बर्धमान, बर्धमान-दुर्गापुर, बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, आसनसोल, बीरभूम और बोलपुर लोकसभा क्षेत्र हैं, जहां संसदीय चुनाव के चौथे चरण में आज मतदान हो रहा है। पश्चिम बंगाल की कुल 42 लोकसभा सीटों में से दस पर पहले, दूसरे और तीसरे चरण में मतदान हुआ था।

चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 8, बिहार की 5, ओडिशा की 4 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट पर वोटिंग की जा रही है।

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के मतदाता भी 175 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए आज अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए वोट करेंगे। इसके अलावा, ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। कुल 1,717 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला मतदाता आज करने वाले हैं। इन 96 सीटों में से 40 से अधिक सीटों पर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के सांसद चुनाव लड़ रहे हैं।

चौथे चरण के दौरान उत्तर प्रदेश की जिन सीटों पर मतदान होने हैं उन सीटों में से कुछ प्रमुख सीटों में कन्नौज लोकसभा भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी, जिनका बेटा 2021 लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी है, इस सीट से हैट्रिक की उम्मीद में हैं।

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का मुकाबला पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार यूसुफ पठान से है। टीएमसी की महुआ मोइत्रा, जिन्हें कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों के मद्देनजर लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था, कृष्णानगर सीट से फिर से चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला पूर्व राजघराने की अमृता रॉय से है, जिन्हें भाजपा ने मैदान में उतारा है।

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद घाटी में यह पहला चुनाव है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने प्रभावशाली शिया नेता आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी को मैदान में उतारा है, जबकि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने वहीद पारा को मैदान में उतारा है। अपनी पार्टी ने अशरफ मीर को मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी चुनाव नहीं लड़ रही है।
यह भी देखें: अमेठी में और दिलचस्‍प हुआ लोकसभा चुनाव, SP विधायक BJP प्रत्‍याशी स्‍मृति ईरानी के लिए मांग रहीं वोट, जानें वजह

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+