अमेठी में और दिलचस्प हुआ लोकसभा चुनाव, SP विधायक BJP प्रत्याशी स्मृति ईरानी के लिए मांग रहीं वोट, जानें वजह
Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की हॉट और सबसे चर्चित अमेठी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही है। स्मृति ईरानी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस पार्टी ने केएल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है।
याद रहे इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी यूपी में मिलकर चुनाव लड़ रही है लेकिन अमेठी सीट पर अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है जिसके कारण अमेठी का सियासी रण और दिलचस्प हो चुका है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी की मौजूदा विधायक महराजी देवी और उनके बच्चे विरोधी पार्टी भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी के लिए वोट मांग रही हैं। जिसे देखकर अमेठी के लोग अचंभित हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला
सपा के पूर्व मंत्री की हैं पत्नी हैं महराजी देवी
अमेठी से सपा विधायक महाराजी देवी जिन्होंने बगावती तेवर दिखाते हुए लोकसभा चुनाव में अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला है वो पूर्व सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी है। याद रहे गायत्री प्रजापति जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा विधायक समेत उनका पूरा परिवार इंडिया गठबंधन की जगहर पर भाजपा सांसद और प्रत्याीश स्मृति ईरानी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
स्मृति ईरानी की सभाओं में ले रहे शामिल
सपा विधायक महराजी देवी प्रजापति ही नहीं उनका बेटा अनुराग प्रजापति और बेटी अंमिता प्रजापति चुनाव मतदाताओं के बीच खुलेआम जाकर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। इतना ही नहीं भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभाओं और रैलियों में सपा विधायक और उनका परिवार शामिल हो रहा है।
स्मृति ईरानी के साथ मंच पर नजर आया पूरा परिवार
महराजी प्रजापति और उनका परिवार भाजपा के लिए वोट मांग रहा है और स्मृति ईरानी को भारी मतों से जिताने की वोटरों से अपील कर रहे हैं। शुक्रवार की देर शाम भादर के घोरहा में एक चुनावी जनसभा में भाजपा के मंच पर सपा विधायक महराजी प्रजापति का पूरा परिवार स्मृति जूबिन ईरानी के साथ खड़ा दिखा।
कई वीडियो ऐसे सामने आए हैं जिसमें महारानी देवी, उनकी बेटी अंकिता प्रजापति और बेटा अनुरा स्मृति ईरानी के लिए वोट मांगते हुए नजर आ रहे हैं।
सपा विधायक की बेटी ने कहा स्मृति दीदी को जीतने...
प्रजापति की बेटी अंकिता ने स्मृति इैरानी की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा आप से निवेदन है कि इन्हें अपना वोट देकर इन्हें जीतने में मदद कीजिए इन्हें विजयी बनाइए। इसके साथ ही उन्होंने कहा आप सब हाथ उठाकर बताइए कि आप दीदी को आर्शीवाद दे रहे हैं या नहीं।
राज्य सभा चुनाव में नहीं दिया था वोट
बता दें हाल ही में यूपी में हुए राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में भी महराजी देवी ने सपा के समर्थन में वोट नहीं किया था। राज्यसभा चुनाव में वो मौजूद नहीं रही, जिसे भाजपा के उनके समर्थन के रूप में देखा गया।
2020 में सपा को महराजी प्रजापति ने दिलाई थी जीत
बता दें महराजी प्रजापति के पति गायत्री प्रसाद प्रजापति 2012 में सपा से पहली बार विधायक चुने गए थे और मंत्री बनाए गए थे। 2017 में सपा में वो दोबारा चुनाव लड़े लेकिन भाजपा की गरिमा सिंह से हार गए। इसके बार 2020 में महराजी प्रजापति ने सपा के टिकट पर चुनाव जीता।
गायत्री प्रजापति को क्यों हुई थी जेल?
सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर चित्रकूट की एक महिला ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ 2017 में बलात्कार का केस दर्ज किया था जिसके वो अरेस्ट हुए और न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुना दी। सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर खनन समेत कई अन्य मामलों की जांच चल रही है। ईडी ने 14 मार्च 2024 को उनके आवास पर छापेमारी की थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications