Lok Sabha Polls 2024: बंगाल में EVM पर BJP टैग को लेकर TMC गरमाई! आयोग ने अपने जवाब से किया शांत

Lok Sabha Polls 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज यानी 25 मई (शनिवार) छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गए हैं। बंगाल में छठे चरण में आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान के बीच, तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरते हुए बड़ा आरोप लगाया है।

टीएमसी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करके वोटों में हेराफेरी करने की कोशिश कर रही है। बांकुरा जिले में बीजेपी टैग वाली ईवीएम का इस्तेमाल किया गया। वहीं, चुनाव आयोग ने टीएमसी के आरोपों का खंडन करते हुए करारा जवाब दिया है। आइए जानते हैं क्या दिया जवाब...

West Bengal Election

दरअसल, मतदान प्रारंभ होते ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने बीजेपी लिखे हुए कागज के टैग के साथ ईवीएम की दो तस्वीरें 8 बजकर 22 मिनट पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। साथ ही लिखा कि ममता ने बार-बार बताया है कि कैसे बीजेपी ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करके वोटों में हेराफेरी करने की कोशिश कर रही है। और आज, बांकुरा के रघुनाथपुर में, 5 ईवीएम पर बीजेपी के टैग लगे पाए गए। आगे यह भी कहा कि चुनाव आयोग को तुरंत इस पर गौर करना चाहिए और सुधारात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

क्या दिया आयोग ने जवाब?
आरोप का जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि कमीशनिंग के दौरान, उम्मीदवारों और उनके एजेंटों द्वारा सामान्य पते वाले टैग पर हस्ताक्षर किए गए थे। और चूंकि उस समय कमीशनिंग हॉल में केवल बीजेपी उम्मीदवार का प्रतिनिधि ही मौजूद था, इसलिए ईवीएम और वीवीपैट की कमीशनिंग के दौरान उनके हस्ताक्षर लिए गए।

हालांकि, मतदान के दौरान मतदान केंद्र संख्या 56,58, 60, 61, 62 में उपस्थित सभी एजेंटों के हस्ताक्षर प्राप्त किए गए थे। मतदान के दौरान सभी ईसीआई मानदंडों का विधिवत पालन किया गया, यह पूरी तरह से सीसीटीवी कवरेज के तहत किया गया और इसकी विधिवत वीडियोग्राफी की गई।

बंगाल की इन आठ सीटों पर ये प्रमुख उम्मीदवार
बंगाल की इन आठ सीटों पर प्रमुख उम्मीदवारों में फैशन डिजाइनर से नेता बनीं अग्निमित्रा पॉल, कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय और तृणमूल के सोशल मीडिया सेल के प्रमुख देबांग्शु भट्टाचार्य शामिल हैं, जिन्होंने तृणमूल के लिए अभियान गीत खेला होबे लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+