Kolkata: कोलकाता में नाइट क्लब के अंदर जंजीरों से बंधे बेसुध बंदर की वीडियो वायरल, पुलिस ने FIR की दर्ज
Kolkata Night Club: इंसान में अपनी मौज मस्ती के लिए क्या-क्या कर सकता है इसके कई हैरान करने वाले उदाहरण अब तक सामने आ चुके हैं। अभी पंजाब से खबर आई थी कि कुत्ते को पहले बांधा और फिर बेजुबान पर लाठियां बरसाते हुए पेट में चाकू घोंपकर मार डाला। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता के एक नाइटक्लब परिसर में जंजीर से बंधे बेसुध बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है।
घटना कोलकाता में कैमक स्ट्रीट के नाइट क्लब टॉयरूम की है, जहां चेन से बंधे हुए एक बंदर की वीडियो ने सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा खड़ा कर दिया है। लोग नाइट क्लब पर पशु क्रूरता का आरोप लगाकर उसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने क्लब पर पुलिस से कार्रवाई करने का आग्रह किया था, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक बंगाली लोकप्रिय अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी ने इसका वीडियो पोस्ट किया था।
स्वास्तिका मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मुझे कम से कम कहने में शर्म आ रही है! यह देखना निराशाजनक है कि टॉय रूम कोलकाता ने अलग दिखने के लिए एक एक्ट के नाम पर क्या किया! आपने निश्चित रूप से किया है। सभी गलत कारणों से।"
उन्होंने नाइटक्लब में आने वाले लोगों पर भी निशाना साधते हुए आगे लिखा- यह एक अलग स्तर की क्रूरता है।आप कितना नीचे गिर सकते हैं #toyroomkolkata और जो लोग वहां पार्टी करने गए हैं और इस क्रूर कृत्य में लिप्त हैं, उनका क्या कसूर है? किसी ने इसे वहीं नहीं रोका और फिर? इंसानों का क्या कसूर है?"
बताया जा रहा है कि नाइटक्लब टॉय रूम ने शुक्रवार को 'सर्कस' थीम पर एक पार्टी का आयोजन किया था, जहां परिसर के अंदर एक 'जंजीर' बंधा बंदर देखा गया। इधर, कोलकाता पुलिस ने वन रेंज अधिकारी की शिकायत पर नाइट क्लब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की। हालांकि टॉय रूम ने सभी आरोपों का खंडन किया है। टॉय रूम का कहना है कि बंदर को जंजीर में बांधने की घटना से उसका सीधा कोई लेनादेना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications