Kaliaganj Violence: BJYM सदस्यों ने राजभवन घेरा, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी; लगाया 'जय श्री राम' का नारा

Violence in Kaliaganj: पश्चिम बंगाल स्थित उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला लगतार तूल पकडता जा रहा है। बीजेपी का 12 घंटे का उत्तर बंगाल बंद आंदोलन चल रहा है।

Kaliaganj Violence

Violence in Kaliaganj: पश्चिम बंगाल स्थित उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में लोगों का आक्रोश बढ़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार को भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के सदस्यों ने कोलकाता में राजभवन तक मार्च किया। 'जय श्री राम' का नारा लगाते हुए भाजयुमो के प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग भी तोड़ डाली।

उधर, दो दिनों से जारी हंगामें के बी एक राजवंशी युवक मृत्युंजय बर्मन की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में बीजेपी नेता इंद्रनील खान ने सीबीआई जांच की मांग की है। इसको लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है।

क्या है कालियागंज हिंसा?

दरअसल, एक नाबालिग छात्रा के लापता होने के बाद 21 अप्रैल को उसका शव नहर से बरामद हुआ। परिवार ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी और कालियागंज थाने में आगजनी हुई। हिंसा के बढते ही इलाके में इंटरनेट सेवाएं 30 अप्रैल तक बंद कर दी गई हैं। वहीं, इलाके में भारी पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है।

27 अप्रैल से धारा 144 लागू

वहीं, प्रदर्शनकरियों का हंगामा बीते बुधवार रात से लगातार जारी है। इसी बीच बीजेपी ने कोलकाता बंद का आव्हान किया। इस दौरान एक राजवंधी युवक की हंगामें के बीच गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद हालात और बिगड गए। पुलिस ने इलाके में 27 अप्रैल से धारा 144 लागू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+