Kolkata Murder Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की सदस्यता IMA ने की रद्द
Kolkata Murder Case: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष की सदस्यता रद्द कर दी गई। यह कार्रवाई मेडिकल बॉडी की अनुशासन समिति द्वारा कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले पर संज्ञान लेने के बाद की गई।
भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने अपने निलंबन आदेश में मृतका के माता-पिता की 'स्थिति से निपटने में आपके (डॉ. संदीप घोष) खिलाफ शिकायतों के साथ-साथ मामले को उचित तरीके से संभालने में सहानुभूति और संवेदनशीलता की कमी' का उल्लेख किया।

एसोसिएशन ने आगे कहा कि उसकी बंगाल शाखा के साथ-साथ डॉक्टरों के कुछ संघों ने भी घोष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आदेश में कहा गया है कि आईएमए मुख्यालय की अनुशासन समिति ने सर्वसम्मति से आपको भारतीय चिकित्सा संघ की सदस्यता से तत्काल निलंबित करने का निर्णय लिया है।
अब तक घोष के खिलाफ क्या-क्या हुआ?
आपको बता दें कि 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद से संदीप घोष जांच का सामना कर रहे हैं। घटना के कुछ दिनों बाद, 12 अगस्त को संदीप घोष ने आरके कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन, इसके तुरंत बाद, उन्हें दूसरे सरकारी मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल नियुक्त कर दिया गया। इस कदम से लोगों में हड़कंप मच गया और उनकी फिर से नियुक्ति में जल्दबाजी पर सवाल उठने लगे।
दुष्कर्म और हत्या मामले पर विरोध प्रदर्शन जारी रहने के कारण कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रिंसिपल के रूप में उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई। घोष के खिलाफ सरकारी स्वास्थ्य सुविधा में वित्तीय अनियमितताओं में कथित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है ।












Click it and Unblock the Notifications