Kolkata Doctor Case: पश्चिम बंगाल CMO ने राज्यपाल का गोपनीय पत्र 'अस्वीकार' किया
कोलकाता दुष्कर्म-हत्या मामले में राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा भेजे गए गोपनीय पत्र को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यालय ने स्वीकार करने से 'इनकार' कर दिया है। राज्यपाल कार्यालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह दावा किया।
राजभवन के अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि कल रात एक संदेशवाहक ने मुख्यमंत्री कार्यालय को एक गोपनीय पत्र भेजा था। लेकिन, सीएमओ ने इसे प्राप्त करने से इनकार कर दिया। हालांकि, अधिकारी ने पत्र की विषय-वस्तु का खुलासा करने से इनकार कर दिया, वहीं सीएमओ ने भी इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

मृतका के माता-पिता से मिले राज्यपाल
बुधवार को राज्यपाल ने उत्तर 24 परगना जिले में मृत ट्रेनी डॉक्टर के घर जाकर उसके माता-पिता से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बोस ने कहा कि वह पीड़िता के माता-पिता से अपनी मुलाकात के बारे में मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।
उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली से सीधे यहां अभिभावकों से मिलने और उनकी भावनाओं को समझने आया हूं। उन्होंने मुझे कुछ बातें बताई हैं, जिन्हें मैं अभी गोपनीय रखूंगा। मेरे पास जो जानकारी है, उसके आधार पर मैं आज एक पत्र लिखूंगा और उसे सीलबंद लिफाफे में सीएम को भेजूंगा। बाकी बातें मैं आपसे बाद में चर्चा करूंगा। आपको बता दें कि पिछले दिन बोस ने अभिभावकों से टेलीफोन पर बातचीत की थी।
क्या है मामला?
यह वीभत्स घटना 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में घटित हुई। महिला ट्रेनी डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या के लिए गिरफ्तार किया गया व्यक्ति संजय रॉय, कोलकाता पुलिस में नागरिक स्वयंसेवक है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications