'दोषी की मदद....': कोलकाता डॉक्टर केस में कांग्रेस नेता ने ममता सरकार लगाया गंभीर आरोप
Kolkata rape and murder case: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में ममता बनर्जी सरकार के रवैए की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस नेता का आरोप है कि लगता है कि आरोपी की मदद की जा रही है।
बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 31 साल की एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता को लेकर पूरा देश उबल रहा है। इस मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को सीबीआई जांच का आदेश दिया है।

लगता है कि सरकार दोषी की मदद कर रही है-अधीर रंजन चौधरी
इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौधरी ने कहा है, 'यह निंदनीय है। राज्य सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन वह दुविधा में है। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। राज्य सरकार सक्षम नहीं है और लगता है कि वह दोषी की मदद कर रही है।'
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से अलग दिख रहा है अधीर रंजन का स्टैंड
अधीर रंजन चौधरी का यह स्टैंड अपनी पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व से पूरी तरह से अलग है। टीएमसी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है, इसलिए कांग्रेस पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व या बंगाल कांग्रेस के अन्य नेता इस मुद्दे पर या तो चुप्पी साधे दिख रहे हैं या राज्य सरकार के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी से परहेज कर रहे हैं।
बीजेपी ने मांगा है मुख्यमंत्री का इस्तीफा
वहीं इस मामले में बीजेपी ममता सरकार के खिलाफ बहुत ही ज्यादा आक्रामक है और मुख्यमंत्री से इस्तीफे तक की मांग कर रही है।
'यह एक क्रूर हत्या और सामूहिक बलात्कार है'
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विरोधी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी कलकत्ता हाई की ओर से इस मामले की जांच को पुलिस से लेकर सीबीआई को देने के बाद कहा है, 'हम स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हैं। हम चाहते हैं कि कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल, मुख्यमंत्री के निजी चिकित्सक डॉ एसपी दास और डॉ संदीप घोष (आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के तत्कालीन प्रिंसिपल) की गिरफ्तारी हो। य़े इस नरसंहार के मुख्य शिल्पकार हैं। यह एक क्रूर हत्या और सामूहिक बलात्कार है।'












Click it and Unblock the Notifications