Kolkata Case: लेडी डॉक्टर के साथ नहीं हुआ गैंगरेप, CBI ने कहा- संजय रॉय अकेले आरोपी:सूत्र
Kolkata Case Sanjay Roy News: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में 9 अगस्त को भयानक वारदात को अंजाम दिया गया। एक ट्रेनी लेडी डॉक्टर की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। इस पूरे मामले में एक आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद अब डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के हवाले से केस की जांच कर रही सीबीआई से जुड़े अपडेट में सामने आया है कि डॉक्टर के साथ गैंगरेप नहीं हुआ था। आरोपी संजय रॉय ने ही अकेले पूरी वारदात को अंजाम दिया था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गैंगरेप की संभावना को खारिज कर दिया है।

डॉक्टर की मौत गैंगरेप नहीं थी-CBI
सीबीआई की जांच में निष्कर्ष निकाला है कि डॉक्टर की मौत गैंगरेप नहीं थी, बल्कि अकेले व्यक्ति संजय रॉय की करतूत थी। हालांकि सीबीआई की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर बयान नहीं आया है।
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दी जाएंगी। कोलकाता में डॉक्टर से रेप हत्या के मामले में सीबीआई ने अब तक 100 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं और 10 लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट करवाए हैं।
कलकत्ता HC ने CBI को सौंपा था केस
मालूम हो कि पहले इस पूरे मामले की जांच बंगाल पुलिस कर रही थी, लेकिन कोलकत्ता हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फैसले को पलटते हुए पूरी जांच सीबीआई को सौंपी थी। इसी के साथ लोगों के आक्रोश को देखते हुए सीबीआई पर तेजी से कार्रवाई करने का भी दबाव है। बता दें कि पिछले हफ़्ते उन्होंने जांच पर अपडेट की मांग की थी।
ममता ने मांगी थी रिपोर्ट
कोलकाता में सीएम बनर्जी ने कहा था कि मैंने पांच दिन मांगे थे (पुलिस को जांच करने के लिए), लेकिन मामला सीबीआई को भेज दिया गया। वे न्याय नहीं चाहते। वे देरी चाहते हैं। 16 दिन हो गए, न्याय कहां है?" इसी के साथ सीएम के सहयोगी राज्य मंत्री ब्रत्य बसु ने भी रिपोर्ट की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications