Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पश्चिम बंगाल के रूझानों पर कैलाश विजयवर्गीय का बयान, हम अभी जादुई आंकड़े को भी पार करेंगे

नई दिल्ली, मई 2। पश्चिम बंगाल के शुरुआती रूझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच अभी तक कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी, लेकिन अब अंतर बहुत अधिक बढ़ता जा रहा है। टीएमसी ने रूझानों में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है, जबकि बीजेपी 100 के पार चल रही है। इस तस्वीर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी, क्योंकि अभी बहुत सारे राउंड की गिनती होना बाकी है, इसलिए जो स्पष्ट तस्वीर है वो शाम तक ही साफ हो पाएगी।

Kailash Vijayvargiya

Recommended Video

    West Bengal Election Result 2021 : Trends पर क्या बोले Kailash Vijayvargiya ? | वनइंडिया हिंदी

    हमें 100 सीटें पार करने की भी चुनौती मिली थी- कैलाश विजयवर्गीय

    कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि बंगाल में हमने 3 सीटों से शुरुआत की थी, और अभी हम 100 के पार चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने हमें 100 सीटें पार करने की चुनौती दी थी, लेकिन हमने उस पड़ाव को फिलहाल पार कर लिया है, अभी हम बहुमत के आंकड़े को भी पार कर लेंगे।

    नंदीग्राम में तो ममता की हार तय है- कैलाश विजयवर्गीय

    कैलाश विजयवर्गीय ने नंदीग्राम सीट के रूझानों को लेकर कहा कि वहां से तो ममता दीदी की हार बिल्कुल तय है, हालांकि उनको बाबुल सुप्रियो का पीछे चलना बहुत हैरान कर रहा है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बाबुल सुप्रियो के अलावा बीजेपी के जो दिग्गज नेता अभी पीछे चल रहे हैं, वो जरूर आगे निकलेंगे और ना सिर्फ आगे निकलेंगे, बल्कि जीत भी दर्ज करेंगे। आपको बता दें कि नंदीग्राम सीट पर बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी काफी आगे चल रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+