जया बच्चन ने कहा- बंगाल में अत्याचार से अकेले लड़ रही हैं ममता बनर्जी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव में टॉलीगंज सीट से टीएमसी उम्मीदवार के लिए समाजवादी पार्टी की नेता और अभिनेत्री जया बच्चन चुनाव प्रचार करने कोलकाता पहुंची हैं। जया बच्चन हाईप्रोफाइल सीट टॉलीगंज से तीन बार विधायक रह चुके अरूप विश्वास के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। कोलकाता पहुंची जया बच्चन का टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद जया बच्चन से मीडिया को संबोधित किया।

मीडिया से बात करते हुए सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि, मेरी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने मुझे पश्चिम बंगाल जाने और ममता बनर्जी का सहयोग करने के लिए कहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए मेरे मन में अत्यंत प्रेम और सम्मान हैं। जया बच्चन ने ममता को लेकर कहा कि, उनका सिर फूटा, पैर टूटा हुआ लेकिन वे उनके दिल, दिमाग और उसके आगे बढ़ने के संकल्प को नहीं तोड़ पाए। मुझे विश्वास है, ममता जी जो करना चाहती हैं, वह करेंगी।
जया बच्चन के प्रचार अभियान के लिए आने पर बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा, "पश्चिम बंगाल में मैं उनका (जया बच्चन) स्वागत करता हूं। उनके साथ पारिवारिक रिश्तों के बारे में मैं बात नहीं करूंगा, लेकिन वो मुझे बहुत अच्छे से जानती हैं। वो बीजेपी के खिलाफ तो बोलेंगी, लेकिन वो कभी भी मेरे खिलाफ कुछ नहीं कहेंगी। समाजवादी पार्टी की सांसद टीएमसी उम्मीदवार अरूप विश्वास के प्रचार करेंगे। बता दें बीजेपी ने इस सीट से बाबुल सुप्रियो को मैदान में उतारा है।
टॉलीगंज से तीन बार विधायक रह चुके अरूप विश्वास के समर्थन में जया बच्चन पांच अप्रैल से आठ अप्रैल तक पश्चिम बंगाल में ही रहेंगी और टीएमसी उम्मीदवार अरूप विश्वास के समर्थन में रोड शो करेंगी। जया बच्चन टॉलीगंज में सोमवार की शाम को पांच बजे से साढ़े 6 बजे के बीच एक सभा और रोड शो भी करेंगी, जिसमें वे तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications