जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत के मामले में 3 और गिरफ्तार, कानूनी शिकंजे में अब तक 12 आरोपी!
Jadavpur University Ragging Death Case:जादवपुर यूनिवर्सिटी (जेयू) में रैगिंग से परेशान छात्र की मौत मामले में अब तक 12 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सभी से पूछताछ जारी है।
कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी (जेयू) में कथित तौर पर रैगिंग और यौन उत्पीड़न से परेशान ग्रेजुएशन के फर्स्ट ईयर स्टूडेंट की मौत के मामले में शुक्रवार को तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या 12 हो गई है। इनमें से तीन इसी यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के छात्र हैं, जबकि तीन पूर्व छात्र हैं।
पुलिस के मुताबिक, तीन और पकडे गए आरोपी पूर्व बर्धमान, नादिया और मुर्शिदाबाद जिलों के निवासी हैं। इसमें एक निजी संस्थान में शोध स्टूडेंट, दूसरा रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर का स्टूडेंट और तीसरा कंप्यूटर विज्ञान का स्टूडेंट है। पूछताछ के बाद तीनों की गिरफ्तारी की गई है।

गिरफ्तार लोगों में ये भी शामिल
- सेकंड ईयर इकोनॉमिक्स स्टूडेंट दीपशेखर दत्ता
- सेकंड ईयर सोशियोलॉजी स्टूडेंट मनोतोष घोष
- सिविल इंजीनियरिंग थर्ड ईयर स्टूडेंट मोहम्मद आरिफ
- अंकन सरदार
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के फोर्थ ईयर का स्टूडेंट मोहम्मद आसिफ अजमल
- पूर्व छात्र असित सरदार
- पूर्व छात्र सप्तक कामिल्या
- पूर्व छात्र सुमन नस्कर
क्या है पूरा मामला ?
आपको बता दें कि बीती 9 अगस्त की रात यूनिवर्सिटी में बंगाली भाषा विभाग का फर्स्ट ईयर स्टूडेंट स्वप्नदीप कुंडू (18) हॉस्टल की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरा। लहूलुहान स्टूडेंट को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन यानी 10 अगस्त को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिवार ने हॉस्टल के ही छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाते हुए हत्या करार दिया।
मामले में पुलिस ने 11 अगस्त को यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र सौरव चौधरी को गिरफ्तार किया। छात्र सौरव गैर कानून तरीके से हॉस्टल में रह रहा था। पूछताछ के आधार पर सेकंड ईयर इकोनॉमिक्स के स्टूडेंट दीपशेखर दत्ता और सोशियोलॉजी के स्टूडेंट मनोतोष घोष को पुलिस ने उठाया और पूछताछ की।












Click it and Unblock the Notifications