WB Elections 2021: कोरोना काल में भी हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण का केंद्र बना बंगाल चुनाव
कोलकाता, अप्रैल 27। पश्चिम बंगाल का चुनाव अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सोमवार को राज्य में सातवें चरण का मतदान संपन्न हो गया और अब आठवें चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। इसके बाद 2 मई को बंगाल के राजनीतिक भविष्य का फैसला हो जाएगा। आपको बता दें कि कोरोना संकट के बीच हुए इस चुनाव में भी हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण सबसे बड़ा फैक्टर रहा है। बीजेपी हो या फिर टीएमसी दोनों ही पार्टियों ने विकास के एजेंडे को पीछे रखकर हिंदू-मुस्लिम फैक्टर को ही प्राथमिकत दी है। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि दोनों पार्टियों ने अपने चुनाव प्रचार में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण फैक्टर को बढ़ावा दिया और इसका असर मतदाताओं के दिल और दिमाग पर भी देखने को मिला है।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को सातवें चरण के तहत आसनसोल में पहली बार किसी चुनाव में वोट करने वाले 18 वर्षीय राकेश प्रसाद का कहना है कि बंगाल में कोरोना के केस बहुत बढ़ गए हैं, लेकिन क्या कोरोना महामारी से निपटने के लिए उनके वोट का सही इस्तेमाल हो पाएगा, हमें तो हिंदुओं को एकजुट करना है, इसलिए मेरा वोट बीजेपी को ही गया है।
इसी तरह मालदा के एक स्कूली छात्र और भाजपा के कार्यकर्ता जयंत चौधरी का कहना है कि कोरोना के कारण मालदा शहर में अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है। शहरी इलाकों में भले ही लोगों ने कोरोना फैक्टर को ध्यान में रखकर वोट किया होगा, लेकिन ये सच है कि इस चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति तुष्टिकरण का भाव दिखा है, ऐसे में जरूरत है कि इस तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ वोट किया जाए।
इसके अलावा पुरुलिया के रहने वाले 30 वर्षीय टोटन पाल कहते हैं कि अगर ममता बनर्जी फिर से सत्ता में आ गईं तो वो बंगाल को जरूर पाकिस्तान बना देंगी। सुजापुर के रहने वाले 60 वर्षीय इब्राहिम शेख कहते हैं कि इस चुनाव में बीजेपी का एजेंडा ही था सांप्रदायिक्ता, उन्हें पता है कि अगर वो सांप्रदायिक्ता को बढ़ावा नहीं देंगे तो वो सत्ता में नहीं आएंगे।
एक तरफ जहाँ बीजेपी राज्य में अपनी हर रैली और हर सभा में 'जय श्री राम' के नारे पर हुए विवाद को मुद्दा बनाकर पेश कर रही है, वहीं टीएमसी भी इससे अछूती नहीं है-पहले चंडी-पाठ, फिर सार्वजनिक मंच से गोत्र बताना और बीते शनिवार को पुरसुरा में 'हरे-कृष्ण-हरे-हरे' का नारा देना।












Click it and Unblock the Notifications