Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर, बंगाल में एक की मौत, CM ममता ने केंद्र पर लगाया बड़ा आरोप

Cyclone Dana: चक्रवात 'दाना' ओडिशा के तट पर पहुंच चुका गया है। चक्रवात दाना का बंगाल पर आंशिक प्रभाव पड़ा है। कोई व्यापक पैमाने पर नुकसान नहीं पहुंचा है, जिसकी प्रबल आशंका थी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के मुताबिक चक्रवात दाना की वजह राज्य में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। हालत के मद्देनजर कोलकाता एयरपोर्ट को सुबह 6 बजे फिर से खोल दिया गया है। ट्रेनें भी आरंभ कर दी गई हैं।

इधर, मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, गुरुवार रात को चक्रवाती तूफान दाना के लैंडफाल की प्रक्रिया शुरू होकार शुक्रवार सुबह तक जारी रहने के आसार हैं । शुक्रवार तड़के तक लैंडफाल की प्रक्रिया लगभग चार से पांच घंटे तक चलेगी। उस समय हवा की गति तकरीबन 120 किमी प्रति घंटे रहने की आशा है। ऊंची लहरों की वजह से तटीय इलाकों में दो-तीन किलोमीटर भीतर तक पानी आ सकता है। आगामी 24 घंटे अतिरिक्त सुरक्षा बरतने की सलाह दी गई है।

india news

क्या बोली सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का कहना है, "चक्रवात के कारण कुछ जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, खासकर कच्चे मकान। सभी डीएम, एसपी और संबंधित अधिकारी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। हम समय-समय पर उन सभी के साथ समन्वय करते हैं। 2.16 लाख लोगों को निकाला गया।" मैंने एक विधायक से बात की, उन्होंने मुझे बताया कि कपिल मुनि मंदिर प्रभावित हुआ है और बड़े पैमाने पर जलभराव हुआ है। मैंने प्रभावित जिलों के सभी विधायकों से बात की है।''

इसके अलावा ममता बनर्जी ने केद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया कि वह प्राकृतिक आपदाओं के निपटने के लिए फंड नहीं देती है। उन्होंने कहा कि चाहे बाढ़ हो या चक्रवात, केंद्र सरकार बंगाल को फंड नहीं देता देती है।

यह भी पढ़ें रिलांयस और एनवीडिया ने की साझेदारी, मिलकर लाएंगे भारत में हिंदी AI क्रांति, जानिए हुआंग- अंबानी का प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+