IIT खड़गपुर के छात्र की मौत आत्महत्या नहीं, दोबारा हुए पोस्टमॉर्टम में हुआ खुलासा
आईआईटी खड़गपुर में बीते साल छात्र की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, दोबारा पोस्टमॉर्टम में चोट के निशान मिले हैं जो हत्या की ओर आशंका जता रहे हैं।
आईआईटी छात्र की मौत केस में एक नया मोड़ सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, छात्र फैजान की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी साजिशन हत्या की गई है। दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऐसा खुलासा हुआ है, जांच में उसके शरीर में चोट के निशान पाए गए हैं।
आईआईटी खड़गपुर ने छात्र की मौत को आत्महत्या बताया था, जिसके बाद फैजान के माता पिता ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद कोर्ट की एक्सपर्ट कमेटी के देखरेख में पोस्टमॉर्टम के आदेश दिए थे।

एक्सपर्ट कमेटी ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे। इसके बाद पिछले महीने फैजान के शव को कब्र से निकालकर कोलकाता लाया गया था। वहीं, हाईकोर्ट ने आईआईटी खड़गपुर के इस रवैये को लेकर कड़ी फटकार लगाई है।
कोर्ट में फैजान के माता पिता ने बताया कि वो रैगिंग का शिकार हुआ था और आईआईटी खड़गपुर के प्रबंधन ने उसकी शिकायतों को नजरअंदाज किया। वहीं, फैजान के माता पिता ने इसे आत्महत्या न मानते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी।
बता दें कि पिछले साल 14 अक्टूबर को एक छात्रावास में फैजान अहमद का सड़ता हुआ शव बरामद हुआ था। शव की बरामदगी के बाद आईआईटी खड़गपुर ने इसे आत्महत्या बताया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications