भवानीपुर से 10 सितंबर को नामाकंन करेंगी ममता बनर्जी, कहा-बीजेपी एजेंसियों की मदद से रोक रही है

नई दिल्ली, सितंबर 08: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार ममता बनर्जी आज विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना चुनावी अभियान शुरू किया। इस सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव होने हैं। ममता ने आज एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं 10 सितंबर को भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करूंगी। इसके अलावा ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा निशाना साधा।

I will file my nomination for Bhabanipur Assembly by-election on September 10: Mamata Banerjee

भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत चेतला में टीएमसी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि, वे (भारतीय जनता पार्टी) राजनीतिक रूप से नहीं लड़ सकते, इसलिए उन्होंने एजेंसियों की मदद से कांग्रेस को रोका। वे मेरे साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं... वे फिर से पूछताछ के लिए बुला रहे हैं, लेकिन वास्तव में नारद केस के संबंध में जिसका नाम सामने आया है, उसका नाम नहीं लिया गया है।

Recommended Video

    Money Laundering Case: ED के सामने पेश हुए TMC सांसद Abhishek Banerjee, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, जिस तरह से 2021 में विधानसभा चुनाव हुए थे, वह केवल भगवान ही जानता है। केंद्र ने झूठ बोला, फिर भी मुझे हरा नहीं सका। नंदीग्राम में मुझ पर हमले के पीछे साजिश थी। बंगाल को गुमराह करने आए बाहर से 1000 गुंडे लाए गए थे। उपचुनाव में भबनीपुर से चुनाव लड़ रही हैं के सवाल पर उन्होंने कहा कि, शोभनेब चट्टोपाध्याय (जिन्होंने भबनीपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की और बाद में इस्तीफा दे दिया) खरदाहा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने मेरे लिए इस्तीफा दे दिया था। वह मंत्री बने रहेंगे।

    उधर ममता बनर्जी के खिलाफ कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों द्वारा उम्मीदवार ना उतारने को लेकर बीजेपी बंगाल के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि, उपचुनाव में यहां सीपीएम, कांग्रेस कोई उम्मीदवार उतारते हैं कि नहीं वह चुनाव में कोई फैक्टर नहीं है। सीपीएम के कभी 36 सांसद थे आज एक भी नहीं है, कांग्रेस भी राज करती थी, आज उनका भी विधानसभा में कोई नहीं। यहां लड़ाई सरकार और भाजपा के बीच है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+