बंगाल में I.N.D.I.A के भीतर Seat Sharing को लेकर फंसेगा पेंच! TMC की कांग्रेस के लिए सिर्फ 2 सीटों की पेशकश
लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए के मुकाबला करने के लिए गठित आईएनडीआईए में शामिल दलों के बीच शीट शेयरिंग पर चर्चा अंतिम दौर है। इस बीच टीएमसी एक बयाने गठबंधन के भीतर टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने कांग्रेस के लिए केवल दो सीटों की सिफारिश की है। टीएमसी बंगाल प्रमुख की ओर से मांग की गई है कि आईएनडीआई में सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम रूप से फैसला किया जाना चाहिए।

आम चुनाव 2024 को लेकर आईएनडीआईए गठबंधन में मंथन का दौर जारी है। गठबंधन के नेता के तौर पर टीएमसी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को अपनी पहली पसंद बताया। वहीं टीएमसी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेक गठबंधन के नेतृत्व की संभावाओं से इनकार किया।
रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में सीटों के बंटवारे को लेकर टीएमसी काफी उत्सुक है। आईएनडीआईए के किसी ऐलान से पहले ही तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस की सीटों की संख्या निर्धारित करने और सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला लेने की अनुमति की मांग की है।
आईएनडीआईए भारतीय जनता पार्टी को देश से उखाड़ फेंकने की बात कर रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी भी इस चुनाव को कई पहलू से जोड़कर बहुमत पाने के लिए एड़ी चोटी एक करने के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है। आईएनडीआईए में अब सीट शेयरिंग को लेकर हर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, सीट-बंटवारे की संख्या एक स्पष्ट फॉर्मूले पर आधारित है। वहीं आईएनडीआईए संयोजक पद के लिए तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि हालांकि पार्टी के पास नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ भी नहीं है, लेकिन उनका मानना है कि विपक्षी गठबंधन के संयोजक के रूप में खड़गे का बेहतर प्रभाव होगा।












Click it and Unblock the Notifications