बाबुल सुप्रियो बोले-ममता दी की वजह से मैं राजनीति में वापस आया

कोलकाता, 14 मार्च: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा कोलकाता की बालीगंज विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए टीएमसी ने मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे बाबुल सुप्रियो को टिकट दिया है। आगामी उपचुनाव के लिए बालीगंज से उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने दीवार लेखन करके चुनाव प्रचार किया।

I am very happy I have re joined politics: Babul Supriyo, TMCs candidate

प्रचार अभियान के बीच मीडिया से बात करते हुए बाबुल सुप्रियो ने कहा कि, काफी गुस्से के साथ मैंने अपनी पुरानी पार्टी छोड़ी थी,दीदी के कारण और बंगाल के कारण मैं फिर से आया हूं।शत्रुघ्न जी से मेरी बात हुई है हम दोनों काम करेंगे। सुप्रियो ने आगे कहा कि, मैं बहुत खुश हूं। ममता बनर्जी की वजह से मैं फिर से राजनीति में आया हूं क्योंकि उन्होंने मुझे बंगाल के लिए काम करने के लिए कहा था।"

ममता बनर्जी ने फिल्म और टेलीविजन उद्योग के सदस्यों को अधिक चुनावी टिकट दिया है। बता दें कि बाबुल सुप्रियो पिछले साल सितंबर में भारतीय जनता पार्टी छोड़ टीएमसी में शामिल हो गये थे। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा को टीएमसी में शामिल होना बाकी है। बालीगंज और आसनसोल सीट पर 12 अप्रैल को उपचुनाव होंगे। भाजपा में रहने के दौरान बाबुल सुप्रियो ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में चुनाव जीते थे।

कोलकाता के बालीगंज विधानसभा क्षेत्र से राज्य के पूर्व मंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता सुब्रत मुखर्जी विधायक थे लेकिन उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा से भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे। वो बिहार के पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन जीत नहीं सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+