West Bengal panchayat chunav: बीडीओ दफ्तर में जाने से रोकी गईं लॉकेट चटर्जी, मचा हंगामा

हुगली सांसद लॉकेट चटर्जी को पुलिस ने बीडीओ कार्यालय में जाने से रोका। इसको लेकर विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में जंगलराज चल रहा है।

हुगली से बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार का नामांकन दाखिल करने पहुंची, जहां पुलिस ने उन्हें पंडुआ के बीडीओ कार्यालय में प्रवेश करने से रोक दिया। इसको लेकर बीजेपी ने ममता सरकार पर हमला बोला है।

विपक्षी दलों ने मांग करते हुए कहा कि राज्य में आगामी पंचायत चुनाव एक ही चरण में कराए जाने चाहिए और मतदान स्थलों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाए। बता दे कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीति ने तेजी पकड़ ली है।

west bengal panchayat elections

विपक्ष नेता शुभेंदु अधिकारी ने सांसद लॉकेट चटर्जी के रोके जाने पर कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बंगाल में जंगल राज चल रही है। ग्राम पंचायत चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए केंद्रीय बल और कोर्ट द्वारा निगरानी करना बहुत जरूरी है।

बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में पहुंची सांसद लॉकेट चटर्जी को रोके जाने पर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि की गाड़ी को रोका गया है। मै यहां की सांसद हूं और मुझे जाने नहीं दिया जा रहा है। मैने पुलिस से कहा कि मुझे रोकने के लिए लिखित आदेश को दिखाएं कि किसी जनप्रतिनिधि की गाड़ी अंदर नहीं आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+