प. बंगाल: हुगली में Ram Navami की शोभा यात्रा के दौरान हिंसा-आगजनी, महिलाओं-बच्चों पर पथराव की खबरें! VIDEO
पश्चिम बंगाल एक बार फिर हिंसा के कारण सुर्खियों में है। हुगली में भाजपा नेताओं की रामनवमी शोभायात्रा के दौरान आगजनी, हिंसा और पथराव की सूचना है। पश्चिम बंगाल पुलिस हालात को काबू पाने की कोशिश कर रही है।

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हिंसा की घटना हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार हुगली में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ की गई है। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार हंगामा और पथराव भी किया गया है। हुगली में हिंसा की घटना के बाद एक बार फिर तनाव व्याप्त होने की आशंका है। बता दें कि एक दिन पहले सीएम ममता बनर्जी सख्त एक्शन की वॉर्निंग दे चुकी हैं।
बीजेपी की शोभा यात्रा, जमकर बवाल और पथराव
रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश की पुलिस मौके पर भेजी गई है। हालात पर सख्ती से काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप घोष ने कहा, हुगली में बीजेपी की शोभा यात्रा के दौरान जमकर बवाल और पथराव हुआ। सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही है।
TMC और ममता सरकार पर एक्शन न लेने के आरोप
पश्चिम बंगाल में वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष ने इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा, शोभा यात्रा के दौरान महिलाओं और बच्चों पर पथराव किया गया है। हावड़ा हिंसा के बाद भी राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पथराव किया जा रहा है और वाहनों में तोड़फोड़ की जा रही है।
हावड़ा में हिंसा पर CM ममता ने बीजेपी पर आरोप लगाया
गौरतलब है कि एक अप्रैल को हावड़ा में भी पथराव और हिंसा की खबरें आई थीं। रामनवमी के दिन शोभायात्रा के दौरान हिंसा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए और कहा, बीजेपी बंगाल के माहौल को खराब करना चाहती है। ममता बनर्जी ने कहा कि हिंसा के लिए हिंदू नहीं, बल्कि बीजेपी जिम्मेदार है। ममता ने कहा कि, राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। अपराधियों का कोई धर्म नहीं होता। इस मामले में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हावड़ा हिंसा में 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Recommended Video
हावड़ा के बाद बिहार में हिंसा, गवर्नर ने हनुमान को याद किया
बंगाल के बाद बिहार में भी रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हिंसा और दुकानों में आगजनी की खबरें आई थीं। नालंदा जिले में लहेरी थाना क्षेत्र में हुई हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया और कहा कि पश्चिम बंगाल की तर्ज पर बिहार को भी अशांत किया जा रहा है। बंगाल में हिंसा के बाद राज्यपाल आनंद बोस ने उपद्रवियों को कड़ी नसीहत देते हुए पौराणिक कथा 'लंका दहन' का जिक्र किया और कहा, हनुमान ने धर्म की रक्षा के लिए आग का प्रयोग किया था।












Click it and Unblock the Notifications