पश्चिम बंगाल में पुलिस ने रोकी 'हर घर तिरंगा' रैली, LoP सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में निकली थी यात्रा

नई दिल्ली, 12 अगस्त। पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भाजपा की ओर से निकाली गई 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को प्रशासन ने रोक दिया। वहीं भाजपा नेत सुवेंदु अधिकारी ने इस पर नाजगी जताई। उन्होंने कहा इस मुद्दे को वो देश के गृहमंत्री अमित शाह तक पहुंचाएंगे।

Har Ghar Tiranga

शुक्रवार को पिश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में निकाली गई हर घर तिरंगा बाइक रैली को रोके जाने के बाद विवाद की स्थिति बन गई। दअसल, नंदीग्राम में भाजपा की इस तिरंगा रैली को रोक दिया गया। कोलकाता पुलिस ने उन्हें यह कहते हुए रोक दिया कि पुलिस परमिशन केवल पदयात्रा के लिए दी गई थी न कि बाइक यात्रा के लिए। पूर्व मेदिनीपुर हल्दिया की एडिशनल एसपी श्रद्धा एन पांडेय ने इस बात की जानकारी दी। एडिशनल एसपी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस तरह से बाइक रैली नहीं निकाली जा सकती केवल पदयात्रा की इजाजत ली गई थी।

वहीं सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंग कोई राजनीतिक या फिर धार्मिक यात्रा नहीं है। देश के 75वें स्वतंत्रता वर्ष के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ये निकाली गई थी। हम बस शांतिपूर्ण तरीके से बाइक रैली निकाल रहे थे। लेकिन पुलिस ने कहा कि सिर्फ पदयात्रा की अनुमति थी। किसी बाइक रैली की इजाजत नहीं दी गई थी।

सुवेंदु अधिकारी से सीधे प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि सुवेंदु अधिकारी को इस तरह की भी रैली से रोका जाए। नेता प्रतिपक्ष ने बाइक रैली रोके जाने पर कहा कि ये गलत है। इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने इसको लेकर केंद्र से शिकायत करने की बात कही। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इससे गृहमंत्रालय को अवगत कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+