हावड़ा हिंसा पर लंका दहन का जिक्र! बंगाल के राज्यपाल ने दंगाइयों को दी कड़ी नसीहत
पश्चिम बंगाल हिंसा को लेकर राज्यपाल आनंद बोस उपद्रवियों को कड़ी नसीहत दी है। उन्होंने रामायण में लंका दहन के उस प्रसंग का भी जिक्र किया जिसमें धर्म की रक्षा के लिए आग का प्रयोग किया गया था।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के मौके पर निकाली जा रही रही शोभायात्रा पर हमला और आगजनी के मामले में उपद्रवियों की राज्याल आनंद बोस ने खिंचाई की। उन्होंने कहा कि जो लोग इस भ्रम के तहत हिंसा का सहारा लेते हैं कि वे लोगों को धोखा दे सकते हैं, उन्हें जल्द ही एहसास होगा कि वे मूर्खों के स्वर्ग में हैं। उन्होंने आगे कहा कि पवित्र रामनवमी के दिन सार्वजनिक संपत्ति में आग लगाना एक भड़काऊ प्रयास है, इसे गंभीरता से लिया गया है। मामले में दोषियों को पकड़कर उन्हें कानून के कटघरे में लाने के लिए प्रभावी और ठोस कार्रवाई की जाएगी।
राज्यपाल ने हिंदू धार्मिक ग्रंथ रामायण में हनुमान द्वारा लंका दहन का जिक्र करते हुए कहा, "हनुमान ने धर्म की रक्षा के लिए लंका में आग लगा दी। लेकिन जो लोग अधर्म के लिए आग का सहारा लेते हैं, उन्हें आग निगलने के लिए मजबूर किया जाएगा।" राज्यपाल ने कहा कि बंगाल मानवता के खिलाफ इस जघन्य अपराध के अपराधियों के खिलाफ एकजुट है। ऐसे अपराध ना हों इसके लिए कड़ा कार्रवाई की जानी चाहिए।
शुक्रवार को जारी एक प्रेस नोट में, बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस ने कहा, "जो लोग इस भ्रम के तहत हिंसा का सहारा लेते हैं कि वे लोगों को धोखा दे सकते हैं, उन्हें जल्द ही एहसास होगा कि वे मूर्खों के स्वर्ग में हैं"। उन्होने कहा दंगों की स्थिति पैदा करने वाले और इसे उकसाने वालों को यह अहसास कराया जाएगा कि वे अब बंगाल में डॉ जेकिल और मिस्टर हाइड की भूमिका नहीं निभा सकते। पुलिस को निष्पक्ष, मजबूत और निष्पक्ष होना चाहिए और अपने आकाओं और शांतिप्रिय लोगों को निराश नहीं करना चाहिए।
एक प्रेस रिलीज में राज्यपाल ने कहा कि आम आदमी के जीवन, संपत्ति और सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजभवन भी अलर्ट रहेगा। बता दें कि हावड़ा हिंसा मामले में राज्यपाल ने अनुपालन रिपोर्ट मांगी। इसके साथ ही गर्वनर की ओर से स्तिथि की निगरानी के लिए विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया गया और राज्यपाल ने मामले में कड़ी निगरानी करने का आदेश दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications