'चुनाव बैलेट्स से होने चाहिए, बुलेट्स से नहीं', प. बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा को लेकर बोले राज्यपाल बोस

पं बंगाल में पंचायत चुनाव में हिंसा को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि चुनाव बैलेट्स से होने चाहिए, बुलेट्स से नहीं

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। वहीं, इस बीच कुछ हिंसा की खबरें भी सामने आ रही हैं। इस हिंसा को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि चुनाव गोलियों से नहीं, बल्कि मतपत्रों से होने चाहिए। इस दिन को लोकतंत्र के लिए सबसे पवित्र दिन माना जाना चाहिए।

जब राज्यपाल उत्तरी 24 परगना में अपना वोट डालने जा रहे थे, तो बोस को कुछ सीपीआई (एम) उम्मीदवारों ने रोक दिया। साथ ही सीपीआई(एम) उम्मीदवारों ने राज्यपाल के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया है।

west bengal panchayat election

राज्यपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मै सुबह से ही ग्राउंड पर हूं। लोगों ने मुझसे अनुरोध किया और रास्ते में मेरे काफिले को रोका। उन्होंने मुझे अपने आसपास हो रही हत्याओं के बारे में बताया। साथ ही ये भी बताया कि कैसे गुंडे उन्हें मतदान केंद्रों पर नहीं जाने दे रहे हैं। इससे हम सभी को चिंता होनी चाहिए। ये लोकतंत्र के लिए सबसे पवित्र दिन है। चुनाव मतपत्रों से होना चाहिए, न की गोलियों से।

राज्य के कई मतदान केंद्रों से मतपेटियों और मतपत्रों के लूटने में मामले सामने आए। इस पर बीजेपी ने सत्तारुढ़ पार्टी टीएमसी पर घटनाओं में शामिल होने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में खून खराबा हो रहा है। उत्तर 24, परगना जिले में टीएमसी उम्मीदवार ने एक निर्दलीय मुस्लिम उम्मीदवार की हत्या कर दी। टीएमसी केवल हत्या, बूथ कैप्चरिंग और हिंसा की बोली जानती है। इन हत्या के लिए सीएम ममता के साथ सीईओ वेस्ट बंगाल जिम्मेदार है।

वहीं, इस मामले पर पश्चिम बंगाल के मंत्री शशि पांजा ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है, दो को गोली मार दी गई है। जो लोग तैनीती की मांग कर रहे थे, कह रहे थे कि ये केंद्रीय बल शांति के संरक्षक हैं। नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने में विफल क्यों रहे हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 3341 ग्राम पंचायतें है, जिसके लिए पंचायत चुनाव केंद्रों की संख्या 58,594 है। 22 जिला परिषदों में 9730 पंचायत समितियों और 63,239 ग्राम पंचायतों की लगभग 928 सीटों के लिए 5.97 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+