ED द्वारा जब्त किए 3000 करोड़ गरीबों को लौटाएगी सरकार, बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

मोदी सरकार अब बंगाल में ईडी द्वारा भ्रष्टाचारियों से जब्त की गई करीब 3,000 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों और राशियों को गरीबों को लौटाने की तैयारी कर रही है। पीएम मोदी ने बुधवार को बंगाल के नदिया जिले की कृष्णानगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी कृष्णानगर राजघराने की राजमाता अमृता राय से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही।

पीएम मोदी ने उन्हें बताया कि वे उन कानूनी विकल्पों पर काम कर रहे हैं, जो ये सुनिश्चित कर सकें कि बंगाल के गरीबों से लूटा गया 3 हजार करोड़ रुपए, ED की ओर से भ्रष्टाचारियों से जब्त की गई संपत्ति के जरिए उन्हीं लोगों को वापस लौटाया जाए।

distribute ed attached properties

पीएम मोदी ने बीजेपी प्रत्याशी से कहा, "ये गरीबों का पैसा है। किसी ने टीचर बनने के लिए पैसा दिया, किसी ने क्लर्क बनने के लिए पैसा दिया। मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं। मेरी इच्छा है, नई सरकार बनते ही कानूनी प्रावधान करना पड़ेगा, नियम बनाने पड़ेंगे, मैं जो गरीब लोगों का 3000 करोड़ रुपये पैसा है, जिसने पैसा रिश्वत में दिया है, उसका पैसा वापस करना चाहता हूं। पीएम ने अमृता रॉय से कहा कि यह बात सभी को बताएं।

अमृता राय टीएमसी की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा के खिलाफ मैदान में हैं। अमृता 18वीं सदी के स्थानीय राजा कृष्णचंद्र रॉय के परिवार से हैं। मोदी ने उन लोगों पर पलटवार भी किया, जिन्होंने भाजपा द्वारा उन्हें (रॉय को) उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कथित तौर पर अंग्रेजों का समर्थन करने के लिए इस राजघराने पर निशाना साधा।

रॉय ने मोदी से कहा कि उनके परिवार को 'देशद्रोही' कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृष्णचंद्र रॉय लोगों के लिए काम करते थे और उन्होंने 'सनातन धर्म' को बचाने के लिए अन्य राजाओं से हाथ मिलाया था। इस पर मोदी ने रॉय से कहा कि वह ऐसे आरोपों से कतई पेरशान ना हों।

उन्होंने कहा कि टीएमसी वोट बैंक की राजनीति करते हैं और सभी प्रकार के अनर्गल आरोप लगाएंगे। प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि विरोधी दल वाले अपने पापों को छिपाने के लिए ऐसा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+