वाह नेता जी वाह, शादी की थी पहली सालगिरह, TMC के पूर्व सदस्य ने पत्नी को गिफ्ट कर दी 'AK-47'
शादी की सालगिरह पर लोग अपनी पत्नी को गिफ्ट में गहने, कपड़े आदि देते हैं, लेकिन एक नेताजी ने ऐसा गिफ्ट दिया, जिसकी चर्चा पूरे देश में होने लगी। हालांकि अब उनपर और उनकी पत्नी पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।
ये मामला पश्चिम बंगाल का है। वहां पर टीएमसी के एक पूर्व नेता ने अपनी पत्नी को एके-47 गिफ्ट कर दी। हालांकि अब दोनों सफाई देते फिर रहे, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीएमसी के पूर्व नेता रियाजुल हक की सोमवार को पहली मैरिज एनिवर्सरी थी। उन्होंने अपनी पत्नी सबीना यास्मीन को एके-47 गिफ्ट की। पत्नी भी ये अनोखा गिफ्ट पाकर खुश थीं, ऐसे में उन्होंने तुरंत फोटो खिंचवाई और सोशल मीडिया पर डाल दिया।
देखते ही देखते ये फोटो वायरल हो गई। साथ ही रियाजुल हक पर सवाल उठने लगे। हालांकि तुरंत ये फोटो डिलीट कर दी गई थी, लेकिन कई लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया था। ऐसे में अब भी वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही।
रियाजुल बीरभूम के बोगटुई गांव का रहने वाला है। मामला गर्माता देख वो सामने आया और सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उसने कहा कि ये असली एके-47 नहीं है। वो एक खिलौना था, ऐसे में उसपर विवाद खड़ा करना गलत है।
बीजेपी ने साधा निशाना
वहीं ये फोटो बीजेपी नेताओं के हाथ लग गई। ऐसे में तुरंत इसको लेकर उन्होंने ममता बनर्जी पर सवाल उठाए। साथ ही राज्य की तुलना तालिबानी शासन से कर दी।
खुद ही दिया था इस्तीफा
स्थानीय मीडिया के मुताबिक काफी वक्त तक हक सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के साथ जुड़ा था। उसको रामपुरहाट-1 ब्लॉक अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष का पद भी दिया गया, लेकिन कुछ वक्त पहले ही उसने पार्टी छोड़ दी थी। वहीं उसका तोहफा पत्नी को भी भारी पड़ गया। लोग दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
एके-47 रखना है मना
भारत में सिर्फ सशस्त्र बल ही एके-47 का इस्तेमाल कर सकते हैं। आम लोगों के लिए रिवाल्वर, पिस्टल जैसे छोटे हथियारों के लाइसेंस तो बनते हैं, लेकिन इस तरह के हाईटेक हथियार पूरी तरह से जनता के लिए प्रतिबंधित हैं।












Click it and Unblock the Notifications