Siliguri Cylinder Blast: सिलीगुड़ी में सिलिंडर फटने से लगी आग, कई घरों में फैली लपटें
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की राणा बस्ती में शनिवार देररात आग लग गई। भीषण आग की लपटों ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
Siliguri Cylinder Blast: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की राणा बस्ती में शनिवार देररात आग लग गई। भीषण आग की लपटों ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति पर नियंत्रण पान के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग कारण सिलिंडर का फटना बताया जा रहा है।

घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 18 की राणा बस्ती की है। जहां आग से कई घरों के जलने की सूचना है। दरअसल, ये सिलीगुड़ी का भीड़भाड़ वाला इलाका है। मौके पर आगे बुझाने में फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां लगाई गई हैं। आग की वजह सिलिंडर फटना बताया जा रहा है। फिलहाल आग का कारण से हुए नुकसान का अपडेट अब तक नहीं मिला है। लेकिन इससे भारी नुकसान की आशंका बताई जारी है।
जानकारी के अनुसार, इलाका बहुत भीड़भाड़ वाला है। स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक दमकल अधिकारी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं। अब तक आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications