Bengal SSC Scam: अर्पिता मुखर्जी से महिला सुधार गृह में ED ने की 5 घंटे पूछताछ

नई दिल्ली, 16 अगस्त। कथित बंगाल शिक्षा घोटाले में बर्खास्त किए गए तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी से प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ कर रही है। मंगलवार को बंगाल के अलीपुर महिला सुधार गृह में ईडी की पांच सदस्यीय टीम पहुंची। करीब पांच घंटे की पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारी महिला सुधारगृह से रवाना हुए।

Arpita Mukharjee

टीएमसी से बर्खात और बंगाल शिक्षा घोटाले में गिरफ्तार किए गए टीएमसी नेता नेता पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी इस वक्त अलीपुर जेल (अलीपुर महिला सुधार गृह) में है। ईडी ने अब अर्पिता मुखर्जी से पूछताछ शुरू कर दी है। उन्हें 18 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में रखा गया है। न्यायिक हिरासत में अर्पिता के भेजे जाने के बाद ईडी ने मंगलवार को उनसे पहली बार पूछताछ की है। सूत्रों की मानें तो अलीपर जेल में पहुंची ईडी के टीम में दो महिला अधिकारी भी शामिल थीं। टीम मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अलीपुर सुधार गृह पहुंची और शाम करीब छह बजे रवाना हुई। मुखर्जी से 5 घंटे जेल में पूछताछ की गई।

बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रह चुके पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) भर्ती घोटाला मामले में आरोपी हैं। दोनों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष लोक धन शोधन अधिनियम (PMLA) अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 18 अगस्त को उनकी न्यायिक हिरासत समाप्त हो रही है। इससे पहले ईडी ने अर्पिता से पूछताछ शुरू कर दी है।

अर्पिता के फ्लैट से बड़ी मात्रा में चल संपत्ति जब्त
पहली छापेमारी में 22 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय को 21.90 करोड़ रुपये नकद, 56 लाख रुपये विदेशी मुद्रा और 76 लाख रुपये का सोना मिला था। कुल जब्ती 23.22 करोड़ रुपये थी। वहीं ईडी ने उसके दूसरे अपार्टमेंट से 27 करोड़ रुपये और नब्बे लाख रुपये के बैंक नोट, 5 करोड़ रुपये के सोने और विदेशी मुद्रा को जब्त किया। पूछताछ के दौरान अर्पिता ने बताया कि उसकी योजना एक-दो दिन में उसके घर से नकदी के ढेर को हटाने की थी। लेकिन एजेंसी के छापे ने योजना को विफल कर दिया। अर्पिता ने कहा उनके घर से बरामद नकदी पार्थ चटर्जी की है। इस धन को पार्थ चटर्जी से जुड़ी कंपनियों में इंवेस्ट किया जाना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+