WB: पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक गिरफ्तार, 12 ठिकानों पर ED के छापे के बाद बड़ी कार्रवाई
पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक (Jyotipriya Mallick) के 12 ठिकानों पर छापेमारी और गहन पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय एजेंसी के सवालों का संतोषजनक जवाब ना दे पाने और राशन वितरण से जुड़े भ्रष्टाचार में कथित भूमिका के लिए ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पश्चिम बंगाल में कथित रूप से करोड़े रुपए के कथित राशन वितरण घोटाले की चांज कर रही सीबीआई ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पश्चिम बंगाल के राज्य के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के आवासों सहित 12 जगहों पर छापेमारी के बाद गहन पूछताछ की। इस दौरान राशन वितरण घोटाले में कथित रूप से मलिक की संलिप्तता उजागर होने पर पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार में मल्लिक पूर्व में खाद्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इससे पहले राशन वितरण घोटाले के मामले में इडी ने व्यवसायी बकीबुल रहमान को 13 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। बकीबुल की गिरफ्तारी के बाद उसके पास 100 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति होने का सुराग मिला।
ईडी ने राशन वितरण घोटाला मामले में गुरुवार(26 अक्टूबर) को मल्लिक के ठिकनों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की,जिसमें कई अहम दस्ताबेज मिले। सुबह करीब सात बजे इडी के अधिकारियों की एक टीम सॉल्टलेक स्थित मंत्री के दो घरों में पहुंची। ईडी के साथ केंद्रीय बल के जवान भी थे। यहां छापेमारी के बाद ईडी की टीम अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके के बेनियाटोला लेन स्थित मंत्री मल्लिक के पैतृक आवास पहुंची। जहां अधिकारियों ने उनके परिवार से जुड़े अन्य सदस्यों से पूछताछ की। ईडी के छापेमारी के बाद देररात तक अधिकारी वन राज्यमंत्री के आवास पर डटे रहे।
मंत्री के सहयोगियों के घर भी पहुंची ईडी
मंत्री में मल्लिक के कोलकाता स्थिति आवास के अलावा इडी उनके पर्सनल असिस्टेंट अमित के तीन फ्लैटों में भी छापेमारी करने पहुंची। जिनमें से से एक फ्लैट भगवती पार्क इलाके में और दूसरा फ्लैट स्वामी विवेकानंद रोड में है। हालांकि ईडी की अधिकारी जब अमित दे के घर पहुंचे तो वहां ताला लटका था। इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बेलियाघाटा के एलएच लेन में रहने वाले एक व्यवसायी देवाशीष डे के ठिकाने पर भी छापेमारी की। आशीष के अलावा ईडी रॉनी डे से भी पूछताछ करने गए। दरअसल, रॉनी के खाद्य विभाग में कार्यरत होने और देवाशीष व मंत्री मल्लिक के बीच अच्छे तालुकात की बात सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications