TMC नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या गिरफ्तार, पशु तस्करी मामले में ED ने लिया एक्शन

प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। मामले में सुप्रिया मंडल को उनकी बेहिसाब संपत्ति के लिए गिरफ्तार किया गया है।

ED action against Sukanya Mandal

ED action against Sukanya Mandal: पशु तस्करी मामले में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले में पूछताछ के बाद बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने सुकन्या को गिरफ्तार कर लिया है। सुकन्या मंडल को बेहिसाब संपत्ति और सीधे उनसे जुड़े बैंक खातों को लेकर ईडी ने ये कार्रवाई की है।

टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल राज्य सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। लेकिन उनके नाम पर उनकी आय से कई गुना अधिक संपत्ति दर्ज है। पश्चिम बंगाल पशु तस्करी मामले में जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी ने बुधवार को पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ईडी अब सुप्रिया को कोर्ट में पेश करेगी। जिसके बाद मामले में आगे की पूछताछ के लिए अदालत से एजेंसी की ओर से रिमांड की मांग की जाएगी।

इससे पहले बीरभूम जिले के टीएमसी प्रमुख अनुब्रत मंडल को टीएमसी ने पशु तस्करी मामले गिरफ्तार किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने ये कार्रवाई 17 नवंबर, 2022 को की थी। गौतस्करी के मामले में अनुब्रत की बेटी के नाम पर काफी संपत्तियां अर्जित करने के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी को जांच के दौरान सुकन्या के बैंक खाते में सावधि जमा और बचत खातों में करोड़ों रुपये मिले थे।

अनुब्रत के बाद सुकन्या की गिरफ्तारी के बाद पिता-पुत्री को आमने-सामने बैठाकर ईडी पूछताछ कर सकती है। बताया ये जा रहा है कि ईडी के पास इस बात की जानकारी है कि सुकन्या के पिता अनुब्रत मंडल को सब पता है। दरअसल, अनुब्रत मंडल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+