'जिनका मांग रहे इस्तीफा, उनका बुलावा क्यों', डॉक्टर्स का स्वास्थ्य सचिव पर निशाना, ठुकराया ममता सरकार आमंत्रण

पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना की विरोध कर रहे चिकित्सकों ने ममता सरकार के बातचीत के आमंत्रण को ठुकरा दिया है। डॉक्टर्स ने चर्चा में आमंत्रित करने के लिए भेजे गए सरकारी ई-मेल को महज एक औपचारिकता बताया और सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट ने कड़ा विरोध जताया है। जवाब में डॉक्टरों ने यह कहते हुए सरकार के साथ चर्चा से इनकार कर दिया कि ई-मेल स्वास्थ्य सचिव की ओर से आया है। स्वास्थ्य सचिव उन लोगों में से एक हैं, जो इससे पहले विरोध में शामिल चिकित्सकों के इस्तीफा वे मांग रहे थे।

पश्चिम बंगाल में लेडी डॉक्टर के साथ हुई घटना का डॉक्टर्स विरोध कर रहे हैं। इस बीच बातचीत के लिए ममता सरकार की ओर स्वास्थ्य सचिव के डॉक्टर्स के ग्रुप को ई-मेल किया गया, जिसमें चर्चा के लिए विरोध में शामिल चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया है। लेकिन डॉक्टरों यह करते हुए सरकार का प्रस्ताव ठुकरा दिया कि जिन स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग की जा रही है, उन्हीं के द्वारा सरकार ने बातचीत के लिए बुलाकर चिकित्सकों को अपमानित करने का काम किया है।

Doctors rejects Mamata govt invitation

ममता सरकार के इस कदम के बारे में जानकारी देते हुए टीएमसी नेता और स्वास्थ्य एवं परिवार राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बताया कि बंगाल सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों से ईमेल पर संपर्क कर बातचीत के लिए 10 डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए अपने कक्ष में इंतजार कर रही हैं, लेकिन डॉक्टरों की ओर से इस मेल के जवाब में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। ऐसे में सीएम बंगाल सचिवालय से निकल गईं और चिकित्सकों से काम पर वापस लौटने का अनुरोध किया।

वहीं विरोध में शामिल चिकित्सकों ने कहा कि बंगाल सरकार द्वारा बातचीत के लिए संपर्क करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें बड़े आश्चर्य से एक मेल मिला है। हमारी पांच मांगें थीं, जिसमें डीएचएस और डीएमई और स्वास्थ्य सचिव को हटाए जाने की मांग शामिल थी। लेकिन आश्चर्य की बात है कि उस हेल्थ सेक्रेटरी ने हमें मेल किया है, जिन्हें हम सब हटाने की मांग कर रहे हैं। विरोध कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि अगर हम चाहें तो 10 प्रतिनिधियों के साथ नबन्ना आ सकते हैं। स्वास्थ्य सचिव का ईमेल आया है। हम इसे सकारात्मक संकेत के रूप में नहीं देखते हैं। बातचीत के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन स्वास्थ्य सचिव का मेल भेजना बहुत अपमानजनक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+