घर में मरम्मत करने आए मिस्त्री पर आया दो बहुओं का दिल, मौका देखकर एक साथ हुई फरार
कोलकाता, 23 दिसंबर: प्यार, इश्क और मोहब्बत नाम अलग-अलग है, लेकिन भाव एक ही है। जब कोई इस प्यार के दरिया में डूबता है तो फिर वो उसकी गहराई की फिक्र नहीं करता। कहते हैं ना कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है और ना ही कोई उम्र। जात-पात, ऊंच-नीच सब कुछ भूलाकर लोग बस प्यार कर बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सामने आया है, जिसको जानने के बाद एक बार आप हैरान हो जाएंगे। यहां एक घर में करने आए दो मिस्त्रियों की नजदीकियां कब घर की दो महिलाओं से इतनी बढ़ गई कि वो दो मिस्त्री के साथ घर छोड़कर फरार हो गईं।

मिस्त्रियों के प्यार में पड़ी घर की महिलाएं
पश्चिम बंगाल की यह घटना जिसने भी सुनी वो हैरान हो गया। दरअसल, स्थानीय मीडिया के अनुसार हावड़ा के निश्चिंदा थाना इलाके के दो मिस्त्री एक घर में मरम्मत का काम पहुंचे थे। जहां काम करने के दौरान उनकी घर की दो बहुओं के साथ बातचीत शुरू हो गई। बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और दोस्ती से फिर वो उन मिस्त्रियों के प्यार में पड़ गई। मामला यहां तक पहुंच गया कि उन्होंने आगे-पीछे की कुछ ना सोचकर मिस्त्रियों के साथ भागने का फैसला कर लिया।

घर से भागकर पहुंचे मुंबई
अब जब बड़ी और छोटी बहू घर से भाग गईं तो मामला पुलिस तक पहुंचा। परिवार के लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया। जानकारी के मुताबिक दो मिस्त्री के साथ भागी बहुओं को पहले वो अपने घर मुर्शिदाबाद लेकर गए और फिर वहां से एक दिन बाद मुंबई के लिए निकल गए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है

बड़ी बहू की कॉल डिटेल से हुआ खुलासा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जब घर की बड़ी बहू की कॉल डिटेल चेक की गई तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया। पुलिस ने फौरन राजमिस्त्री के घर पर भी छापा मारा, लेकिन किसी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। दोनों राजमिस्त्री घर की दोनों बहुओं को लेकर फिलहार फरार हैं। स्थानीय पुलिस उन लोगों की सही लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश में जुटी है।

छोटी बहू अपने 6 साल के बच्चे को लेकर भी गई
जानकारी यह भी मिली है कि अब पुलिस एक स्पेशल टीम बनाकर उनको ढूंढने के लिए मुंबई भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं घर की बड़ी बहू के साथ छोटी बहू अपने 6 साल के बच्चे को लेकर भी चली गई। यहां तक पूरे प्लान के मुताबिक उन्होंने घर से भागने से पहले अपने फोन को भी स्विच ऑफ कर दिया था, जिसके लोकेशन का पता नहीं लग सके।
(सभी फोटो प्रतीकात्मक)
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications