West Bengal Panchayat Polls: काउंटिंग सेंटर के बाहर बमबाजी, कहीं टायर जलाकर सड़क जाम, हिंसा के बीच जारी मतगणना
West Bengal Panchayat Polls: डायमंड हार्बर में एक मतगणना केंद्र के बाहर बमबाजी की गई। वहीं, गायघाटा, मालदा मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा । किरनाहार बस स्टैंड पर आगजनी हुई।
West Bengal Panchayat Polls: हिंसा के बीच हुए पश्चिम बंगाल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के नतीजे आज यानी मंगलवार को आ रहे हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। हिंसा को देखते हुए सभी केंद्रों पर केंद्रीय बल तैनात हैं। लेकिन, इसके बावजूद डायमंड हार्बर में एक मतगणना केंद्र के बाहर देशी बम फटने की खबर सामने आई है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
उधर, चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल आनंद बोस ने गृह मंत्री अमित शाह को रिपोर्ट भी सौंपी है। आपको बता दें कि बीती 8 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुए। इस दौरान बंगाल में हिंसा देखने को मिली। बताया जा रहा है कि इस हिंसा में अब तक करीब 27 लोगों की मौत हो चुकी है। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद की कुल 73,887 सीटों के नतीजे आज आएंगे।

ज्यादातर सीटों पर टीएमसी आगे
पश्चिम बंगाल में ग्राम पंचायत की 63229 सीटों पर मतगणना के अनुसार ज्यादातर सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है। कुछ ही देर में राजनीतिक दलों की किस्मत का फैसला हो जाएगा।
मतगणना के दौरान भी जारी हिंसा
गायघाटा, मालदा मतगणना केंद्र के बाहर मारपीट की खबरें हैं। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पडा। उधर, आमडांगा चंडीगढ़ पंचायत के बूथ नंबर 57 के सीपीएम कैंडिडेट कुतुबुद्दीन और बूथ नंबर 139 के सीपीएम कैंडिडेट विश्वजीत सामंत पर अपहरण का आरोप लगा है। वहीं, किरनाहार बस स्टैंड पर टायर जलाकर सड़क जाम की गई।












Click it and Unblock the Notifications