Yusuf Pathan: TMC के टिकट पर चुनाव लड़ने पर क्या बोले यूसुफ पठान? बेरहामपुर सीट से प्रत्याशी

Yusuf Pathan TMC Candidate: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान को बंगाल की बेरहामपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

इस सीट पर युसूफ पठान का मुकाबला कांग्रेस के बंगाल चीफ अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan) से हो सकता है। वहीं टीएमसी प्रत्याशी घोषित होने पर पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने लोकसभा उम्मीदवारी के लिए ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया।

Yusuf Pathan

युसूफ पठान का बयान

प्रत्याशी घोषित होने के बाद पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए टीएमसी का शुक्रिया अदा किया। पठान ने कहा, "मैं ममता बनर्जी का सदैव आभारी हूं। टीएमसी परिवार में मेरा स्वागत करने और संसद में लोगों की आवाज बनने की जिम्मेदारी मुझ पर सौंपने के लिए।"

वहीं युसूफ पठान ने कहा, "कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते समय मुझे पश्चिम बंगाल से बहुत प्यार मिला और मैं वापस उनकी सेवा करना चाहता हूं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मुझे लोगों के लिए काम करने का मौका दिया है।"

उन्होंने "संसद में लोगों की आवाज" बनने के लिए उन पर "भरोसा" करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, "मैं टीएमसी परिवार में मेरा स्वागत करने और संसद में लोगों की आवाज बनने की जिम्मेदारी देने के लिए ममता बनर्जी का सदैव आभारी हूं। लोगों के प्रतिनिधियों के रूप में गरीबों और वंचितों का उत्थान करना हमारा कर्तव्य है, और मैं यही हासिल करने की उम्मीद करता हूं।"

केआरके में लंबे वक्त तक खेला

आपको बता दें कि गुजरात के रहने वाले युसूफ पठान का पश्चिम बंगाल से भी लगाव है। उनका कोलकाता और पश्चिम बंगाल से जुड़ाव बहुत गहरा है। उन्होंने राजस्थान के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का प्रतिनिधित्व किया था। कोलकाता के साथ उनके कार्यकाल के दौरान, फ्रैंचाइजी ने दो बार 2012 और 2014 में दो बार चैंपियनशिप का खिताब भी जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+