भयानक वीडियो! ट्रेन आते देख पत्नी को उठाकर मेट्रो के आगे कूदा शख्स, जानें फिर क्या हुआ?

Kolkata Metro Suicide Attempt: कोलकाता मेट्रो स्टेशन से एक भयानक वीडियो सामने आया है, जहां ट्रेन आता देख एक शख्स अपनी पत्नी को उठाकर मेट्रो के आगे पटरी पर कूदा शख्स।

Kolkata metro suicide attempt

Kolkata Metro Viral Video: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला भयानक वीडियो सामने आया है। यहां स्टेशन पर मेट्रो को आता देख एक शख्स अपनी पत्नी को लेकर ट्रेन के आगे कूद गया। कपल की इस सुसाइड की कोशिश का दिलदहला देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    भयानक वीडियो! ट्रेन आते देख पत्नी को उठाकर मेट्रो के आगे कूदा शख्स, जानें फिर क्या हुआ?

    घटना कोलकाता मेट्रो के नोआपारा स्टेशन की बताई जा रही है। जहां एक शख्स अपनी पत्नी के साथ प्लेटफॉर्म पर चल रहा था, जिसके बाद मेट्रो को आता देख उसने महिला को गले से लगाया और फिर पटरी पर ट्रेन के कूद गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब जमकर वायरल हो चुकी है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स महिला आगे चल रही होती है और पीछे शख्स उसके साथ चलता है। इतने में सामने से मेट्रो ट्रेन आ रही होती है, जिसके बाद व्यक्ति महिला को गले से लगाकर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश करता है।

    वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगता है कि दोनों की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार मेट्रो कर्मचारियों ने इस कपल को बचा लिया है।

    कथित तौर पर यह घटना शनिवार शाम 6.34 बजे हुई, जिससे कोलकाता मेट्रो की उत्तर-दक्षिण लाइन पर सेवा बाधित हुई। आत्महत्या के प्रयास के एक घंटे के भीतर कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक पूरे सेक्शन में सेवाएं फिर से शुरू हो गईं। फिलहाल पुलिस इस जांच में जुट गई है कि कपल ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+