'दंगा भड़काने की साजिश', रामनवमी के दिन CM ममता बनर्जी का BJP पर बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बुधवार को बड़ा आरोप लगाया। रामनवमी उत्सव और जुलूस के दौरान सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने इसे बीजेपी की साजिश बताया और कहा कि पश्चिम बंगाल में दंगा भड़काने की कोशिश की जा रही है।

लोकसभा चुनाव और राम नवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल में अधिकारियों को स्थानांतरण को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने राज्य में अधिकारियों के तबादलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। सीएम ममता ने चेतावनी देते हुए कहा कि बगाल में अगर कोई दंगा हुआ तो इसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी।

CM Mamata Banerjee over Ram Navami yatara

इससे पहले मंगलवार(17 अप्रैल) को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को निशाने लिया। उन्होंने टीएमसी पीएम की ओर टीएमसी सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को पहले खुद आईना देखना चाहिए। सीएम ने केंद्रीय दलों द्वारा की जा रही भ्रष्टाचार संबंधी जांच पर श्वेतपत्र भी जारी करने की मांग की।

सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि रामनवमी के मौके पर राज्य में दंगे भड़काने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले साल के जश्न में राज्य में हिंसा हुई थी, जिससे भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच बड़े पैमाने पर टकराव हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+