चुनावी नतीजों पर ममता बनर्जी बोलीं-कांग्रेस पर नहीं कर सकते निर्भर, मिलकर लड़ें चुनाव
कोलकाता, 11 मार्च: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा कि, कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो रही है, इसलिए कांग्रेस पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है। इसके अलावा ममता बनर्जी ने बीजेपी से मुकाबला करने के लिए एक बार फिर से विरोधी दलों से एकजुट होने का आह्वान किया है।

Recommended Video
सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विधानसभा में बजट पेश करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि, अगर कांग्रेस चाहे तो हम सब मिलकर 2024 का आम चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस अभी के लिए आक्रामक न हों, सकारात्मक रहें, लेकिन कांग्रेस की विश्वासनीयता समाप्त हो रही है। वैसे कांग्रेस पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है, यदि कांग्रेस चाहे तो वह पीछे हट सकती है, लेकिन विपक्ष की सभी पार्टियों को एकजुट होना होगा।
ममता ने आगे कहा कि, यह जीत बीजेपी के लिए एक बड़ी क्षति होगी। 2022 के चुनाव परिणाम 2024 चुनावों के भाग्य का फैसला करेंगे। यूपी के चुनाव नतीजों पर ममता बनर्जी ने कहा कि ईवीए की लूट हुई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को निराश नहीं होना चाहिए और उन्हें ईवीएम मशीनों की फॉरेंसिक जांच करानी चाहिए। अखिलेश यादव का वोट प्रतिशत इस बार 20 से बढ़कर 37 प्रतिशत हुआ है।
ममता ने गोवा के चुनाव नतीजों पर कहा कि, चुनाव से ठीक तीन महीने पहले पार्टी को गोवा में लॉन्च किया गया, इसके बावजूद पार्टी ने 6 फीसदी वोट हासिल किया है जो काफी है। दौरान ममता बनर्जी ने एक बार फिर ये साफ कर दिया कि उनकी तैयारी गोवा जैसे छोटे राज्यों में जीत की नहीं, बल्कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की है।












Click it and Unblock the Notifications