Congress Candidates List: कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में 3 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, जानिए किन्हें मिला मौका

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में तीन प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने बनगांव, उलुबेड़िया और घाटाल लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार (7 अप्रैल) को इन 3 उम्मीदवारों की घोषणा की।

इसके साथ ही भगवानगोला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बनगांव से प्रदीप बिस्वास, उलूबेरिया से अजहर मोलिक और घाटल से डॉ. पापिया चक्रवर्ती को सिंबल दिया है। कांग्रेस की ये 13वीं लिस्ट जारी की है। कांग्रेस अब तक 240 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

Congress announces candidates name

कांग्रेस ने बनगांव की आरक्षित लोकसभा सीट पर वरिष्ठ नेता प्रदीप विश्वास को टिकट दिया है। यहां से बीजेपी के कैंडिडेट केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर हैं। बनगांव बांग्लादेश के शरणार्थी समुदाय "मतुआ" बहुल क्षेत्र है, जिन्हें हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू होने के बाद बहुत फायदा मिला है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की भगवानगोला और बड़ानगर विधानसभा समेत देश में कुल 25 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। लोकसभा के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में सभी 7 चरणों में लोकसभा के चुनाव कराए जाएंगे।

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इसमें पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान तथा कीर्ति आजाद जैसे कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। कुल 42 नामों की लिस्ट में 10 अनुसूचित जाति (एससी), 3 अनुसूचित जनजाति (एसटी), 2 अति पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और 12 महिलाएं शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+