महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल में शिकायत, निशिकांत ने बताया कैसे MP लॉगिन तक पहुंचा व्यवसायी
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के संसद लॉगिन और पासवर्ड तक व्यवसायी हीरानंदानी की पहुंच होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसके लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने लोकपाल के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लोकपाल को बताया है कि कैसे टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का लॉगइन क्रेडिंशियल व्यवसायी के पास पहुंचा।अपनी शिकायत में बीजेपी सांसद दुबे ने आरोप लगाया कि मोइत्रा ने संसद में सवाल उठाने के बदले व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से भारतीय और विदेशी मुद्राओं में 2 करोड़ रुपये नकद प्राप्त किए थे।
सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ अपनी शिकायत में सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि 14 अक्टूबर, 2023 को सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई से एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें महुआ मोइत्रा के खिलाफ सबूत हैं। पत्र में कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

बीजेपी सांसद ने कहा कि पत्र में इस बात का जिक्र है कि व्यवसायी देहाद्राई से सांसद महुआ मोइत्रा को एक व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से कैसे, कब और कहां रिश्वत मिली, इसका विस्तृत विवरण दिया गया है। पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि महुआ मोइत्रा ने प्रश्न पूछने के लिए दर्शन हीरानंदानी से भारतीय मुद्रा और विदेशी मुद्रा दोनों में कुल मिलाकर दो करोड़ रुपये नकद प्राप्त किए हैं।
भाजपा सांसद ने लोकपाल को बताया कि पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि दर्शन हीरानंदानी की महुआ मोइत्रा की लोकसभा लॉगिंग क्रेडेंशियल्स तक सीधी पहुंच थी। जिसका उपयोग हीरानंदानी ने उस वक्त किया जब महुआ मोइत्रा विदेश यात्र पर थीं।
भाजपा के लोकसभा सांसद द्वारा मोइत्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी का कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब निचले सदन की आचार समिति पहले से ही उनके खिलाफ आरोपों की जांच कर रही है। इस बीच शुक्रवार को हीरानंदानी ने लोकसभा की आचार समिति को एक "शपथ" और नोटरीकृत हलफनामा सौंपा है।












Click it and Unblock the Notifications