पश्चिम बंगाल में वीरभूमि के आश्रम पहुंचे सीएम योगी, लोक-मंगल की प्रार्थना की, लगी जय श्री राम के जयकार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान सीएम योगी सूरी स्थित सेवाश्रम संघ के वीरभूमि के आश्रम गए। आश्रम के लोगों ने सीएम योगी का भव्य स्वागत किया।
जैसे ही सीएम योगी आश्रम में पहुंचे पूरा आश्रम जय श्री राम के नारे से गूंजने लगा। आश्रम के गुरु की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर नमन किया। इसके साथ ही वीरभूमि में स्थित देवी मां के मंदिर में जाकर उन्होंने दर्शन कर आर्शीवाद लिया। पावन मंदिर में दर्शन-पूजन कर लोक-मंगल हेतु प्रार्थना की।

सीएम योगी ने आश्रम के लोगों से बात चीत की और उनका हालचला जाना। इस मौके पर दौरान कई साधु संतों ने उनको अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।












Click it and Unblock the Notifications