'ISRO के वैज्ञानिकों की टीम भारत की है ना की ...', Chandrayaan-3 पर सीएम ममता बनर्जी ने बोलीं ये बात

भारत के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 के लिए 23 अगस्‍त बुधवार का दिन बड़ा ही अहम है क्‍योंकि शाम लगभग 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है वहीं अब चंद्रयान-3 पर पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए मोदी सरकार द्वारा इस पर हक जताए जाने पर कटाक्ष भी किया है।

Chandrayaan-3, Mamata Banerjee

बंगाल सीएम ने ममता बजर्नी ने कहा चंद्रयान-3 की सफलता पूरे देश के लिए गौरान्वित करने वाला क्षण है। इसके साथ उन्‍होंने कहा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम भारत की है और चंद्रयान-3 में पूरी मेहनत वैज्ञानिकों की है ये किसी राजनीतिक संगठन की नहीं।

सोशल मीडिया पर लिखी ये पोस्‍ट

ममता बनर्जी ने इसके पहले सोशल मीडिया एक्स पर भी एक पोस्‍ट लिखी जिसमें उन्‍होंने लिखा "चंद्रयान-3 पूरे देश के लिए गर्व की बात है। इसरो की टीम भारत की है, चंद्रयान- 3 वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और देश की प्रगति का प्रमाण है ना कि किसी राजनीतिक संगठन का।"

मैं देश के वैज्ञानिकों की इसके लिए सराहना करती हूं

बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि "पश्चिम बंगाल समेत देश भर के वैज्ञानिकों ने इस मिशन में बहुत योगदान दिया है। मैं उन सभी के प्रयासों की सरहना करती हूं जन्‍होंने भारत के मून मिशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कड़ी मेहतन की है। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुप पर पहुंचने के करीब पहुंच रहा है, हम सभी को साथ खड़े होकर चंद्रयान-3 की च्रंद्रमा पर सॉफ्ट लैडिंग के लिए जयकार करना चाहिए।

चंद्रयान-3 की चांद पर लैडिंग

बता दें 23 अगस्‍त बुधवार को अगर भारत का चंद्रयान-3 अगर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करते हुए कामयाब हो जाता है तो भारत संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+