बंगाल: ममता बनर्जी का विवादित बयान, पीएम मोदी और अमित शाह को बताया 'दिल्ली का गुंडा'

कोलकाता, अप्रैल 22: पश्चिम बंगाल में आज छठे चरण के लिए वोटिंग जारी है। जिसके लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सातवें चरण के लिए दक्षिण दिनाजपुर में रैली की। साथ ही जनता से टीएमसी को वोट देने की अपील की। इस रैली में भी ममता बनर्जी के निशाने पर बीजेपी और उसके वरिष्ठ नेता रहे। साथ ही उन्होंने बीजेपी की तुलना गुंडों से कर दी।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Mamata Banerjee ने PM Modi-Amit Shah को बताया दिल्ली का गुंडा | वनइंडिया हिंदी
    बंगाल

    रैली में बोलते हुए सीएम ममता ने कहा कि मैं कोई खिलाड़ी नहीं हूं, लेकिन खेलना अच्छे से जानती हूं। मैंने पिछले लोकसभा चुनाव में भी अच्छे से खेला था। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं दिल्ली के दो गुंडों के हाथ बंगाल की सत्ता नहीं सौंप सकती हूं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि टीएमसी को ज्यादा से ज्यादा वोट दें, ताकी बंगाल को बीजेपी के हाथों में जाने से बचाया जा सके।

    वहीं एक दिन पहले जियागंज, मुर्शिदाबाद में रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से अपने चुनाव कार्यक्रम पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। हमने उनसे महामारी की स्थिति को देखते हुए अंतिम तीन चरणों में क्लब बनाकर चुनाव करवाने का अनुरोध किया, परंतु पोल पैनल ने हमारी याचिका पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने अंतिम तीन चरणों के कार्यक्रम में बदलाव नहीं करने का फैसला किया। सीएम ममता का आरोप है कि बीजेपी बंगाल में सांप्रदायिक कलह को ट्रिगर करने की साजिश रच रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+