CM ममता ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- 'Covid संबंधित मेडिकल उपकरण पर न लगे GST'

कोलकाता, 09 मई। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि कोरोना महामारी के इलाज में शामिल होने वाले मेडिकल उपकरणों और दवाइयों पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी और जीएसटी में छूट दी जाए। मालूम हो कि सीएम ममता ने इससे पहले भी पीएम मोदी को कोरोना महामारी के मद्दनजर पत्र लिखा था। इससे पहले भी उन्होंने पीएम मोदी से राज्य के लिए फ्री वैक्सीन की मांग की थी।

 Covid संबंधित मेडिकल उपकरण पर न लगे GST

Recommended Video

    Coronavirus: Mamata Banerjee का PM Modi को खत, कहा- Oxygen और दवा पर ना लगे GST | वनइंडिया हिंदी

    ममता बनर्जी ने अपने पत्र में लिखा है कि बंगाल को अगले 7-8 दिनों में 550 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत पड़ सकती है, ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि केंद्र सरकार हमारी पूरी मदद करेगा। ममता ने अपने पत्र में लिखा है कि कोरोना संकट के बीच बहुत सारी कंपनियां, संगठन और ऐजेसिंया राज्य की मदद करने को आगे आए हैं लेकिन इनसभी ने मेडिकल उपकरणों पर लगने वाले GST और कस्टम ड्यूटी पर छूट देने की बात कही है, इसलिए मैं माननीय पीएम मोदी से अपील करती हूं कि वो हमारी इस मांग को स्वीकार करें।

    मालूम हो कि कोरोना के मद्देनजर 10 मई को ममता बनर्जी ने सर्वधर्म बैठक बुलाई है। इससे पहले शनिवार को विधानसभा के विशेष सत्र में ममता बनर्जी ने अपने भाषण में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि इस वक्त देश में कोरोना की जो भयावह स्थिति पैदा हो गई है, उसके पीछे सिर्फ केंद्र सरकार जिम्मेदार है, कोरोना संकट छह महीनों में केंद्र की ओर से 'कोई काम नहीं करने' का नतीजा है। भाजपा ने बंगाल रमें डबल इंजन सरकार बनाने करने के लिए पूरे देश को विनाश की कगार पर धकेल दिया है। केंद्रीय बलों के कर्मी आरटी-पीसीआर टेस्ट के बिना चुनाव के दौरान राज्य में थे, उन्होंने किसी भी गाइडलाइन का पालन नहीं कया, जिसकी वजह से ही यहां कोरोना का संक्रमण फैला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+