'...आंचल फैला कर मांग लूंगी भीख लेकिन नहीं जाऊंगी दिल्ली ', केंद्र से फंड ना मिलने पर बोलीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार और केंद्र के बीच लगातार केंद्रीय बजट को लेकर आरोप और प्रत्यारोप का दौर चलता रहता है। इस बार आम चुनाव 2024 से पहले टीएमसी नेता सीधे आर- पार की लड़ाई के मूड में दिख रहे हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार (West Bengal Govt.) की केंद्र से बकाया मनरेगा फंड (MGNREGA Fund) की मांग अब चुनावी रंग में बदलने लगी है। पिछले सप्ताह टीएमसी सांसद मनरेगा फंड की मांग को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के कार्यालय पहुंच गए थे। वहीं अब पश्चिम बंगाल की सीएम व टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने एक अलग दावा किया है। उन्होंने कहा है कि सुनने में आ रहा है कि केंद्र की ओर से बंगाल सरकार को 2024 तक कोई फंड नहीं दिया जाएगा।
गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय फंड के मुद्दे पर भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा उन्हें भले ही आंचल फैलाकर राज्य की महिलाओं से भीख क्यों न लेनी पड़े लेकिन वे अब केंद्रीय फंड के लिए दिल्ली भीख नहीं मांगेंगी। सीएम ने वर्ष 2024 तक पश्चिम बंगाल को फंड ना मिलने की आशंका जताई।
बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममती बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा की बंगाल के साथ केंद्रीय की ओर अक्सर फंड रोका जाता है। कभी- कभी मिलता भी है। कोलकाता में सीएम ने कहा, "मेरे मन में बस यही होता है कि लोग मुझे कभी गलत न समझें। कभी-कभी हमें फंड दिया जाता है, कभी-कभी नहीं दिया जाता। अभी सुनने में आ रहा है कि हमें 2024 तक कुछ नहीं दिया जाएगा। ज़रूरत पड़ी तो साड़ी का आंचल फैला कर माताओं के सामने भीख मांग लूंगी लेकिन दिल्ली से भीख मांगने कभी नहीं जाऊंगी।"
दरअसल, 29 मार्च को ममता बनर्जी केंद्रीय फंड के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ दो दिवसीय धरने पर भी बैठी थीं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य में 100 दिन वाले काम की योजना समेत अन्य योजनाओं के लिए केंद्र से बकाया फंड राज्य को नहीं मिल रहा है। इसके अलावा केंद्र राज्य को जीएसटी का हिस्सा भी नहीं दे रहा। सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर बंगाल सरकार का करी सात हजार करोड़ रुपये बकाया होने का आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications